5 नामजद समेत कई के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस ने किया ऐसी किसी जानकारी से इंकारः
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत शराब माफियाओं पर छापेमारी करने गई पुलिस टीम के साथ अभ्रदता व फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। सूचना पाकर मौके पर पहंचे भारी संख्या में पुलिस व पीएसी बल द्वारा दो लोगों को दबोच लिया। पुलिस ने 5 नामजद समेत करीब दो दर्जन लोगों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उधर स्थानीय पुलिस मामले में कुछ भी बताने से बचती नजर आ रही है। जानकारी अनुसार बुलंदशहर में शराब पीने से 6 लोगों की मौत के बाद जनपद प्रशासन हरकत में है और इसी के चलते क्षेत्र के गांव चंढीगड में शनिवार रात पुलिस टीम शराब माफियाओं पर छापेमारी करने गई थी। बताया जाता है कि इस दौरान माफिया व उनके परिजनों ने पुलिस टीम को घेरते हुए जमकर अभ्रदता की और मामला बढने पर माफियाओं द्वारा टीम पर फायरिंग कर दी गई। जिसमें वहां मौजूद पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे और बैकपुट पर आते हुए वहां से निकल गये। मामले की जानकारी आलाधिकारियों को दी गई। सूत्रों के मुताबिक जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस व पीएसी बल गांव पहंुचा और तीन माफियाओं को धर दबोचा। लेकिन बताया जाता है कि थाने लाते समय एक आरोपी पुलिस की गाड़ी से कूदकर फरार हो गया। उधर पुलिस द्वारा अभ्रदता व किसी के फरार नहीं होने की बात तो दूर ऐसे किसी मामले की जानकारी नहीं होने दावा कर रही है। जबकि पुलिस ने अमरीक, सरजीत, जसवन्त, मख्खन समेत करीब दो दर्जन लोगों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मामला दर्ज कर दो लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। गौरतलब है कि क्षेत्र के हरियाणा निकटवर्ती होने के चलते अवैध शराब की तस्करी होती है तथा चंढ़ीगड गांव में शराब बनाने की भट्टी संचालित होती है तथा पूर्व में कई बार निर्मित अवैध शराब भी बरामद हुई है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…