रबूपुरा। यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते केले लेकर दिल्ली जा रहा ट्रक बेकाबू होकर यूनिपोल से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गया। जिसमें चालक परिचालक दोनों घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस व सुरक्षाकर्मियों ने घायलों के ग्रेनो के निजी अस्पताल में भर्ती कराया तथा सड़क पर बिखरा समान हटाकर यातायात सुचारू कराया। जानकारी अनुसार जनपद मैनपुरी के भौगांव निवासी योगेश ट्रक चालक है तथा उसके गांव का अवतार परिचालक के तौर पर कार्यरत है। वह बिहार से ट्रक में केले लादकर यमुना एक्सप्रेस वे के रास्ते दिल्ली जा रहे थे। बताया जाता है जैसे ही रबूपुरा कोतवाली अंर्तगत गांव मिर्जापुर के समीप पहुंचे तो सामने चल रही कार को बचाने के चक्कर में ट्रक बेकाबू होकर एक्सपे्रस वे पर लगे यूनिपोल से टकरा गया। जिससे चालक व परिचालक दोनों घायल हो गये।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…