" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

हाईटेंशन लाईन का तार टूटने से तीन पशुओं की हुई मौत

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

 

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत शुक्रवार को हाईटेंशन लाईन का तार टूट कर गिरने से एक किसान के तीन पशुओं की मौत हो गई। हालांकि गनीमत रही कि घर के सदस्य वहां मौजूद नहीं थे अन्यथा वह भी हादसे का शिकार हो सकते थे। ग्रामीणों ने विद्युतकर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। तो मौके पर पहंुचे उपकेंद्र जेई ने जल्द ही आबादी के उपर से गुजर रही लाईन को हटवाने का आश्वासन दिया है। पुलिस ने पशुओं के शव को पशु चिकित्सक के हवाले कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी अनुसार गांव मेंहदीपुर बांगर में हाईटेंशन लाईन आबादी के उपर से गुजर रही है। शुक्रवार को लाईन में करंट दौड़ते समय एक तार टूटकर जमीन पर गिर पड़ा तथा जिसकी चपेट में आकर किसान जुम्मा पुत्र सफिया की एक भैंस, एक भेंसा व भैंस के बच्चे की मौत हो गई। बताया जाता है कि हादसे के समय सभी घरवाले जंगल गये हुए थे। घटना के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और उन्होंने इसकी सूचना विद्युत उपकेंद्र व पुलिस को दी। जब विद्युत कर्मी गांव में पहुंचे तो आक्रोशित लोगों ने उन्हें आडे हाथ लिया और लाईन को घरों के उपर से हटाने के बाद ही तार जोड़े जाने की मांग पर अड़ गये। उपकेंद्र जेई राजकुमार व सतेन्द्र चैहान ने जल्द समस्या के निस्तारण का आश्वासन दिया है।

शिकायत के बावजूद भी नहीं हुई सुनवाईः-

हादसे की सूचना मिलते ही दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गये और विद्युत कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि पिछले काफी दिन से आबादी से लाईन हटाने की मांग की जा रही है तथा बार-बार अधिकारियों के यहां चक्कर लगा रहे हैं लेकिन आरोप है कि सिर्फ आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं होता। पूर्व में भी हुए हैं हादसेः- करंट की चपेट में आकर क्षेत्र में होने वाला यह कोई पहला हादसा नहीं है। पहले भी विभिन्न गांवों में ऐसे कई हादसे हुए हैं। चंद महीने पहले गांव खेड़ा मौहम्दाबाद में भी करंट की चपेट में आकर दो किसानों के पशुओं की मौत हो चुकी है। इसके अलावा भी अन्य दर्जनों मामले समाने आ चुके हैं। क्षेत्र में जर्जर हो चुकी लाईनों को बदलने की मांग को लेकर कई बार धरना-प्रदर्शन भी किये गये हैं बावजूद इसके अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>