" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

सीबीएसई नार्थ जोन-एक स्केटिंग चैंपियनशिप में प्रतिभागी खिलाड़ियों ने दिखाया दम

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। रॉयन इंटरनेशनल स्कूल की मेजबानी में मलकपुर में चल रही सीबीएसई नार्थ जोन-1 स्केटिंग चैंपियनशिप में सभी वर्गों के मुकाबले संपन्न हो गए। 1000 मीटर इनलाइन के अंडर-19 में मेजबान रॉयन के मानस सिसौदिया और इसी स्कूल की पलक सिंह चैंपियन बनीं। 500 मीटर अंडर-19 क्वाड स्केटिंग में खेतान पब्लिक स्कूल के रोहित, मेरठ पब्लिक स्कूल की हरगुन विजेता रहे, जबकि अंडर-19 एक हजार मीटर स्क्वाड वर्ग में रामाज्ञा स्कूल के ग्रंथ मनचंदा और डीपीएस की समीक्षा जैन चैंपियन रहीं। लड़कियों के 500 मीटर इनलाइन के अंडर-19 वर्ग में रायन की खुशी सिंह, अंडर-16 में खेतान की रिद्धि सिंह, अंडर-14 में रायन की दिया चौहान, अंडर-12 में डीपीएस की तेजल, अंडर-10 में जेकेजी की अनुई, अंडर-8 में विश्वभारती की अराध्या चैंपियन बनी।

लड़कों के 500 मीटर इनलाइन के अंडर-16 वर्ग में फादर एग्नल के तुषार, अंडर-14 में एमिटी के अनेश, अंडर-12 में समसारा के रूद्र, अंडर-10 में बालभारती के माहिर और अंडर-8 में फादर एग्नल के रूद्र चैंपियन बने। लड़कों के 1000 मीटर इनलाइन के अंडर-16 में शेरी तेवतिया, अंडर-12 में समसारा के रूद्र विजयी रहे। लड़कियों के अंडर-16 वर्ग में एमिटी की शिफा नियाज, अंडर-14 में रायन की दिया चौहान विजेता बनी। 500 मीटर लड़कों के क्वाड वर्ग में अंडर-16 में खेतान के रौनक, अंडर-14 में डीपीएस के अनुभव, अंडर-12 में बिलाबांग के अमय, अंडर-10 में खेतान के उत्कर्ष और अंडर-8 में केआर मंगलम के प्रायान ने बाजी मारी। 500 मीटर क्वाड लड़कियों के अंडर-16 में लोटस वैली की एशा, अंडर-14 में मयूर स्कूल के राजा, अंडर-12 में एमिटी की मिशेल, अंडर-10 में एपीजे की अनन्या, अंडर-8 में श्रेया विनर रहीं। एक हजार मीटर क्वाड लड़कों के अंडर-16 वर्ग में खेतान स्कूल के रौनक शर्मा, अंडर-14 में डीएलएफ के मेहुल कुमार, अंडर-12 में बिलाबॉंग की अमेय सिंह, अंडर-10 में रामाज्ञा के दिवित रामचंद्रन, अंडर-8 में केआर मंगलम के प्रायान सिंह विजयी रहे। इसी स्पर्धा में लड़कियों के अंडर-16 वर्ग में मेरठ पब्लिक स्कूल की कशिश, अंडर-14 में मयूर स्कूल की राजा फातिमा, अंडर-12 में सरला चोपड़ा डीएवी की रिदिमा बिस्ट, अंडर-10 में केआर मंगलम की मान्या, अंडर-8 में एमिटी की अन्वी वर्मा विजयी रही।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>