" data-ad-slot="">
Categories: HOME

भगवान श्रीराम ने अहिल्या स्पर्श किया उद्धार, शाप से बन गयी थी शिला

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। श्री रामलीला कमेटी साइट-4 ग्रेटर नोएडा में  तीसरे दिन की लीला गणेश वंदना से प्रारम्भ हुई, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दादरी सतवीर गुर्जर, जिला कारागार गौतमबुद्ध नगर के जेलर जे. पी. तिवारी  ने कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक ओमप्रकाश अग्रवाल मनोज गुप्ता प्रायोजक मुकेश यादव ने भी दीप प्रज्जलित किया। रामलीला मंचन में श्री राम और लक्ष्मण ऋषि विश्वामित्र के आश्रम में आश्रम वासियों की पीड़ा सुनते हैं जनक का दूत आश्रम में आता हैं ऋषि विश्वामित्र को जनक का निमंत्रण देता हैं फिर ऋषि विश्वामित्र और श्री राम और लक्ष्मण जनकपुरी को प्रस्थान करते हैं जनकपुरी जाते हुये मार्ग में गौतम ऋषि की पत्नी अहिल्या का उद्धार भी करते हैं और विश्वामित्र संग दोनों भाई जनकपुरी में जनक के विश्राम गृह में पहुँचते हैं और राजा जनक उनसे मिलने आते हैं तत्पश्चात दोनों भाई गुरु विश्वामित्र से आज्ञा पाकर जनक बाजार में घूमते हैं और जनक पुर के बाजार का आनंद लेते हैं फिर दोनों भाई संध्या पूजन के लिये पुष्प लेने  वाटिका में जाते हैं। वाटिका में माता सीता भी सखियों के साथ गौरी पूजन को वाटिका में आती हैं और वाटिका में दोनों की मुलाकात होती हैं और माता सीता गौरी माता का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करती हैं। 30 सितम्बर को बहुत सुन्दर लीला मंचन होगा जिसमें धनुष यज्ञ, सीता स्वयंवर, लक्ष्मण परशुराम संवाद, जनकपुरी में बारात का स्वागत राम लक्ष्मण भरत शत्रुधन का विवाह , विदाई समारोह आदि लीलाओ का मंचन होगा। सौरभ बंसल ने बताया  कल कि लीला में नगरवासियों को अदभुत लीला देखने को मिलेगी 50 फिट के धनुष को 50 फिट की ऊँचाई पर खण्डित किया जायेगा यह दृष्य देखने लायक होगा। इस अवसर पर अध्यक्ष  मनजीत सिंह  बिजेन्द्र  सिंह आर्य मनोज गर्ग सौरभ बंसल विनोद कसाना ओमप्रकाश अग्रवाल कुलदीप शर्मा जी. पी. गोस्वामी, मुकेश शर्मा, हरेन्द्र भाटी, के के शर्मा, मुकुल गोयल, आदि सदस्य उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>