" data-ad-slot="">

भाजपा पांच जनवरी से शुरु करेगी नागरिकता संशोधन अधिनियम के लिए व्यापक जन जागरण अभियान

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-नागरिकता संशोधन बिल को व्यापक जनजागरण के लिए भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने की बैठक

-पांच जनवरी को प्रधानमंत्री और गृहमंत्री शुरु करेंगे महाअभियान की शुआत

ग्रेटर नोएडा,4 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी नागरिकता संशोधन अधिनियम व्यापक जन जागरण अभियान की तैयारी को लेकर एक बैठक जिला कैंप कार्यालय  पर आयोजित की गई जिला अध्यक्ष विजय भाटी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी ने पूरे देश में जन जागरण अभियान चलाने का निर्णय किया है, यह अभियान 20 जनवरी 2020 तक पूर्ण करना है। संपर्क अभियान 5 जनवरी से 15 जनवरी 2020 तक देश भर में तीन करोड़ परिवारों से संपर्क की योजना बनाई गई है इसके अंतर्गत अपने प्रदेश में कितने परिवारों से संपर्क करेंगे, इसका भी लक्ष्य तय किया गया है। प्रधानमंत्री काले साउथ ब्लॉक रायसीना हिल्स नई दिल्ली देशभर से एक करोड़ धन्यवाद पत्र पोस्टकार्ड मोदी ऐप ई-मेल आदि लिखवाने हैं देशभर के एक लाख कार्यकर्ता इस काम में लगेंगे संपर्क महाअभियान की लॉन्चिंग राष्ट्रीय स्तर पर 5 जनवरी 2020 को राष्ट्रीय अध्यक्ष व कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा देश के 50 प्रमुख नेताओं द्वारा की जाएगी। 5 जनवरी  को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संपर्क अभियान का शुभारंभ नई दिल्ली एवं माननीय राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष  जेपी नड्डा जी गाजियाबाद से कर रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से एवं प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह  बरेली से अभियान का शुभारंभ करेंगे, इसी क्रम में अपने जिले में प्रदेश संगठन महामंत्री सुनील बंसल एवं प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर पाठक इस जन जागरण अभियान की लॉन्चिंग आर्य समाज मंदिर  सूरजपुर से शुरुआत करेंगे। जिससे सभी कार्यकर्ता घर-घर तक इस अभियान को पहुंचाने का काम करेंगे। कार्यक्रम के संयोजक सत्यपाल शर्मा एवं जिला मीडिया प्रभारी पंडित कर्मवीर आर्य को बनाया गया है। इस अवसर पर मुख्य रूप से दीपक भारद्वाज आनंद भाटी, सेवानंद शर्मा, सुभाष भाटी, गजेंद्र मावी, कर्मवीर आर्य, सत्य पाल शर्मा, चंद्रमणि भारद्वाज, अजीत मुखिया, सतीश गुलिया अरविंद भाटी  लक्ष्मण सिंघल रवि जिंदल मूलचंद प्रधान ने नागरिकता संशोधन कानून के विषय में पत्रक बांटकर जानकारी दी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>