रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत यमुना विकास प्राधिकरण अधिसूचित भूमि पर कुछ लोगों द्वारा बगैर किसी अनुमति के अवैध रूप से निमार्ण करने का मामला प्रकाश में आया है। एक व्यक्ति ने प्राधिकरण की योजना प्रभावित होने का आरोप लगाते हुए मुख्य कार्यपालक अधिकारी से शिकायत कर निर्माण रूकवाने तथा कार्रवाई की मांग की है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर यमुना प्राधिकरण लेखपाल ने 3 लोगों के नामजद कोतवाली पुलिस से शिकायत की है। उधर पुलिस मामले की जानकारी से इंकार करते हुए शिकायत मिलने जांचोपरान्त कार्रवाई की बात कही है। यमुना विकास प्राधिकरण लेखपाल अब्दुल समीर ने शिकायत की है कि गांव बीरमपुर यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अधिसूचित गांव है। जिसमे प्राधिकरण की अनुमति के बगैर किसी प्रकार का निमार्ण कार्य/भू-उपयोग परिवर्तन नहीं किया जा सकता। मुख्य कार्यपालक अधिकारी से शिकायत कर्ता की शिकायत पर संर्दभ लेते हुए जांच में गांव बीरमपुर स्थित गाटा संख्या 445 पर बिना अनुमति चारदीवारी एवं कमरे का निमार्ण किया जा रहा था। जिससे आगामी समय में प्राधिकरण की सुनियोजित योजनाओं पर प्रतिकूल रूप से प्रभावित होने की आशंका है। जिसे मौके पर जाकर रूकवा दिया गया है तथा गांव मुरादगढ़ी व बीरमपुर निवासी 3 व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत की गई है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…