रबूपुरा। तीन दिन पूर्व कोतवाली से क्षेत्र संदिग्ध परस्थिति में डेढ़ वर्षीय बच्ची के साथ गायब हुई महिला का तलाश के बावजूद भी कोई सुराग नहीं मिलने से हताश पीड़ित ने एक युवक पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले में गुमशुदी दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है। गांव फलैदा निवासी व्यक्ति ने शिकायत की है कि उसकी शादी करीब 8 वर्ष पूर्व हुई थी तथा वह मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन करता है। गुरूवार को जब वह काम पर गया हुआ था इसी दौरान उसकी पत्नी डेढ़ वर्ष की पुत्री के साथ घर से लापता हो गई। पीड़ित ने उसकी काफी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने टप्पल के गांव किशनग निवासी युवक पर उसे बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…