रबूपुरा। हाल ही में हुए भाजपा के मंडल अध्यक्ष चुनाव के सम्बंध में पार्टी कार्यकताओं ने ट्वीट कर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को पत्र भेजा है। जिसमें कुछ लोगों पर सक्रिय कार्यकर्ता नहीं होने के बावजूद भी अध्यक्ष पद के लिए आवेदन करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही किसी सक्रिय सदस्य को अध्यक्ष बनाने की मांग की गई है। प्रदेश अध्यक्ष को भेजे पत्र के मुताबिक रबूपुरा मंड़ल के महामंत्री बबली चैधरी व मनीराम शर्मा ने कहा कि वह पिछले कई सालों से पार्टी के सक्रिय सदस्य है और संगठन में विभिन्न पदों की जिम्मेदारी का निर्वाहन कर चुके हैं। इस बार मंडल अध्यक्ष पद के लिए कुछ ऐसे व्यक्तियों ने आवेदन किया है जोकि अपने निजी कार्यों की व्यस्ता के कारण पार्टी हित के कार्य करने में सक्षम नहीं हैं। वहीं दबी जुवान कुछ पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी का भी आरोप लगाया है। उन्होंने मांग की है कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता एवं अन्य समीकरणों को ध्यान में रखते हुए मंड़ल अध्यक्ष का चयन किया जाये न कि किसी ऐसे व्यक्ति को जिससे आगामी समय में पार्टी को नुकसान हो।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…