" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

राष्ट्रीय अर्थशास्त्र ओलिंपियाड – एक अवलोकन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,5 नवम्बर(देशबन्धु)। राष्ट्रीय अर्थशास्त्र ओलिंपियाड श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स के अर्थशास्त्र विभाग की तरफ से आयोजित किया जा रहा है। राष्ट्रीय अर्थशास्त्र ओलिंपियाड की परीक्षा मुख्य रूप से पूरे देश में कक्षा ग्यारहवीं व बारहवीं के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा चार भागों पर आधारित है। बुनियादी आर्थिक अवधारणाएं,तार्किक विचार,आंकड़ा निर्वचन, मामले का अध्ययन। राष्ट्रीय अर्थशास्त्र, ओलंपियाड कक्षा ग्यारहवीं व बारहवीं के विद्यार्थियों को स्नातक स्तर पर अर्थशास्त्र में अपनी शुरुआती बढ़त बनाने के लिए प्रेरित करता है। इस परीक्षा की तैयारी से विद्यार्थियों में अर्थशास्त्र को और गहराई से समझने का ज्ञान विकसित होता है। राष्ट्रीय अर्थशास्त्र ओलिंपियाड की शुरुआत पिछले वर्ष से हुयी जिसमें लगभग पूरे देश के बीस महानगरों के दो सौ विद्यालयों के बाइस सौ विद्यार्थियों ने भाग लिया। पिछले वर्ष के इन्हीं आंकड़ों के आधार पर श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स के अर्थशास्त्र विभाग ने अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विद्यार्थियों की क्षमता को आगे लाने के लिए इस परीक्षा का आयोजन प्रत्येक वर्ष करने का निर्णय लिया।

राष्ट्रीय अर्थशास्त्र ओलिंपियाड की आवश्यकता क्यों है ?

आज हमारे देश में अर्थशास्त्र एक ऐसा कोर्स बन गया है जिसने विकास के नए प्रतिमानों को छुआ है। स्नातक स्तर पर इस कोर्स के प्रति विद्यार्थियों की रूचि देखी गयी है। इस परीक्षा के जरिये उनकी रूचि और हुनर को सही दिशा प्राप्त होती है। राष्ट्रीय अर्थशास्त्र ओलंपियाड की परीक्षा विद्यार्थियों को अर्थशास्त्र के गहराई में छुपी अनेक बातों को जानने का गुण प्रदान करता है। इस बार श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स के अर्थशास्त्र सोसाइटी ने भिन्न चक्रों के जरिये विद्यार्थियों तक पहुंचने का प्रयास किया है। जिसके अंतर्गत इस बार दिल्ली और उसके आस-पास के भागों में अर्थशास्त्र से सम्बंधित भिन्न तरह के ऑफलाइन संसाधनों के जरिये विद्यार्थियों को अर्थशास्त्र से सम्बंधित ज्ञान दिया जायेगा। हम आशा करते हैं कि भविष्य में ज्यादा से ज्यादा विद्यालय इस ऑफलाइन संसाधनों के प्रयोग में हमारी मदद करेंगे और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में क्रांति लाने का प्रयास करेंगे। इस परीक्षा के रेजिस्ट्रेशन फॉर्म निकल चुके हैं और भिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने  बड़ी संख्या में इसमें अपना आवेदन भरा है। इसकी प्राथमिक परीक्षा क्रमशः 2- 11-2019 और 3-11-2019 को सम्पूर्ण हो चुकी है, जिसमें पास हुए विद्यार्थियों की अंतिम परीक्षा 9-11-2019 को है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>