ग्रेटर नोएडा,11 अप्रैल। विश्वव्यापी कोरोना संकट के दौरान गौतमबुद्ध नगर में पहले दिन से लेकर अब तक जनसेवा करते नजर आ रहे भाजयुमो जिलाध्यक्ष अन्नू पंडित ने टीम वर्क से रचा एक और कीर्तिमान, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर अन्नू पंडित के कुशल नेतृत्व में पीएम केयर फंड में आठ लाख तिरपन हजार पांच सौ बयासी रुपये (8,53,582) जमा कराये। इस बड़ी उपलब्धि का संदेश देशभर में गया है। उत्तर प्रदेश के किसी भी जनपद की भाजयुमो कमेटी ने इतनी बड़ी राशि जमा नहीं कराई है अब तक। इस मौके पर अन्नू पंडित ने बताया कि जनता कर्फ्यू व लॉकडाउन के दौरान अब तक रोजाना हजारों लोगों तक भोजन पहुंचाने का काम हमारे जनपद की भाजयुमो टीम कर रही है। पीएम केयर फंड में 11 रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक का चंदा जमा कराया गया है। एक एक साथी कार्यकर्ता, सहयोगी पदाधिकारी व जनपदवासियों के सहयोग के लिए सदैव आभारी रहूंगा, इस विश्वव्यापी संकट से दुनिया के बड़े बड़े शक्तिशाली देश परास्त हो गए हैं, जिन देशों ने देरी से फैसले लिए वहां हाहाकार मचा हुआ है। हमारे प्रधानमंत्री जी ने सही समय पर सही तरीके से लॉकडाउन कर बड़ा फैसला लिया, इस फैसले से कोरोना की रफ्तार धीमी पड़ी है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंशी ने अन्नू पंडित को कोरोना राहत आपदा छात्र सहायता हेल्पलाइन का प्रमुख बनाया है। इस जिम्मेदारी मिलने पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने यह कहा कि एक एक स्टूडेंट को भोजन, पानी एवं सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के कर्तव्यों का पालन करेंगे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…