रबूपुरा। कस्बा स्थित सरस्वती बाल मंदिर इंटर कालेज में बुधवार से चल रहा भाजपा का दो दिवसीय केंद्रीय प्रशिक्षण शिविर गुरुवार को सम्पन्न हुआ। गुरुवार को शिविर के अलग-अलग चरणों में संगठन के राजा रावल, चन्द्रमणि भारद्वाज व जगभूषण गर्ग ने लोगों को सम्बोधित करते हुए संघ के उद्देश्य व उपलब्धि व सोशल मीडिया पर प्रकाश डाला। इसी के साथ शिविर के अंतिम चरण में जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने संघी महापुरुषों के जीवनी व राष्ट्र सेवा में योगदान पर प्रकाश डालते हुए भाजपा के कार्यकाल के विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए शिविर का समापन किया। इस दौरान किशनलाल पाराशर, उदयवीर चौधरी, टूकीराम त्यागी, मेघसिंह बघेल, धर्मेंद्र चौधरी, दीपक तौमर, राजू शर्मा, मनीराम शर्मा, माया कौशिक, हरिओम सिंह, जयवती आदि मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…