रबूपुरा। बीती रात सहकारी सघन समिति की अचानक छत से गिरने के कारण मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पिता के आस्कमिक निधन से दोनों मासूम बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। उधर पुलिस मामले की जानकारी से इंकार कर रही है। जानकारी अनुसार मूलरूप से बुलंदशहर के गांव कपना निवासी लकेश कुमार पिछले लंबे अर्से से रबूपुरा के गांव मिर्जापुर में पूरे परिवार के साथ रहते थे। कई वर्षों तक रबूपुरा स्थित सहकारी सघन समिति पर कार्यरत रहने के उपरांत करीब 6 वर्ष पहले उन्हें गांव रोनीजा सहकारी समिति का सचिव नियुक्त कर दिया गया तथा उन्होंने अपने मिलनसार व्यवहार से लोगों में खासी पहचान बनाई। बताया जाता है कि बुधवार शाम वह समिति से अपने घर चले गये और रात करीब 9 बजे मकान की छत से नीचे उतरते हुए अचानक पैर फिसलने के कारण गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। परिजन जब तक उन्हें अस्पताल ले जाते तब तक लोकेश की मौत हो चुकी थी।
सिर से उठा पिता का साया
ग्रमीणों के मुताबिक वह काफी व्यवहार कुशल व्यकितत्व इंसान थे तथा उनके एक बेटा व एक बेटी के साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों की भी जिम्मेदारी थी। अचानक हुई घटना से बच्चों के सिर से पिता का साया छिन गया एवं जीवन यापन के लिये भयंकर समस्या उतपन्न हो गईं।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…