ग्रेटर नोएडा,29 अक्टूबर। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा में विद्यार्थियों द्वारा आन लाइन ईद -ए मिलाद की विशेष सभा का संचालन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने बड़े जोश से भाग लिया। सभा की शुरुआत प्रार्थना के साथ करते हुए बच्चों ने ईद -ए मिलाद की विशेषता और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं के विषय में बताते हुए लोगों की भलाई करने के साथ-साथ सभी के साथ समानता का व्यवहार करने का पैगाम दिया गया। बच्चों ने क़व्वाली व सूफी नृत्य व नात-ए-शरीफ का कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसने सबका मनमोह लिया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या रेणु सहगल ने बच्चों की प्रस्तुति सराहना की तथा सभी को ईद-ए-मिलाद की मुबारकबाद देते हुए पैगंबर मोहम्मद की शिक्षाओं पर अमल करने के लिए कहा।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…