रबूपुरा। शादी समारोह से लौट रहे लोगों की कार में बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बुलंदशहर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। वहीं हादसे में कई अन्य लोगों के भी घायल होने की सूचना है। घटना के बाद कस्बे में कोहराम मचा है। जानकारी अनुसार रबूपुरा के मोहल्ला नाई रंगरेजान निवासी जाहिद, सलमान, अब्दुल सलाम, फाईमुद्दीन व सलीमुद्दीन बुधवार को कार से शादी समारोह में शामिल होने बुलंदशहर गए थे। बताया जाता है कि वहां से लौटते समय रबूपुरा-बुलंदशहर मार्ग पर गांव सिखेड़ा के समीप एक बेकाबू ट्रक ने उनकी सेंट्रो कार में टक्कर मार दी और पलट गया। हादसे में रबूपुरा निवासी 40 वर्षीय जाहिद पुत्र याकूब व 30 वर्षीय सलमान पुत्र इकबाल की मौत हो गई जबकि अब्दुल सलाम, सलीमुद्दीन व फाईमुद्दीन गम्भीर रूप से घायल हो गये। बताया जाता है कि अनियंत्रित ट्रक अन्य वाहनों को भी टक्कर मारते हुए पलट गया। जिससे कुछ अन्य लोग भी इसकी चपेट में आकर घायल हुए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बुलन्दशहर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां गम्भीर हालत को देखते हुए 2 लोगों को मेरठ रैफर कर दिया है। घटना के बाद समूचे कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…