ग्रेटर नोएडा,8 दिसम्बर। किसान एकता संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी आलोक नागर ने बताया कि 8 दिसम्बर मंगलवार को किसान एकता संघ के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान के नेतृत्व में आज भारत बंद पर कैम्प कार्यालय से तीन काले कानूनों की शवयात्रा निकाल कर दनकौर मेंन बाजार से होते हुए बिहारी लाल इंटर कालेज पर पहुंचे शवयात्रा में एसीपी अब्दुल कादिर व दनकौर कोतवाल अनिल पाण्डेय तथा दनकौर चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार पुलिस बल के साथ पहले से शवयात्रा में शामिल थे जैसे ही शवयात्रा को किसान एकता संघ कार्यकर्ताओं ने दाह संस्कार करना चाहे उसी बीच शवयात्रा को लेकर किसान और पुलिस के बीच खीचा तानी हुई और शवयात्रा की अर्थी को पुलिस लेकर अपने कब्जा कर भाग गई इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा गीता भाटी ने कहा की एमएसपी को कानून के दायरे में लाया जाए और किसानों को न्यायालय जाने की स्वतंत्रता होनी चाहिए तथा स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करे,किसान आयोग का गठन करे ताकि किसान अपनी फसल का स्वंय रेट तय करने का अधिकार मिले जब तक इन सभी मांगों को सरकार नहीं मान लेती किसानों आन्दोलन जारी रहेगा इस मौके पर देशराज नागर,रमेश कसाना,राजेंद्र सिंह नागर,ब्रिजेश भाटी, कृष्ण बैसला,जतन सिंह,सतीश कनारसी, जगदीश शर्मा,कृष्ण पंडित,,आलोक नागर,जयबीर नागर,कृष्ण नागर,महेन्द्र कसाना,मोहनपाल नागर, प्रमोद गुर्जर,प्रताप नागर,अरबिद सैकेटरी, जयप्रकाश नागर,सुमित तोगड,विकास,सुमन,प्रेम पंडित,आशु अट्टा,छोटे खा,हेमराज बीडीसी,डॉ जाफर खान,प्रेम कसाना,अमित नागर,प्रदीप भाटी,ओमबीर नागर, शिवराज बैसला, दुर्गेश शर्मा,मनोज नागर सहित सैकडों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भारत बंद पर किसान एकता संघ ने निकाली शवयात्रा,पुलिस से हुई झड़प






