ग्रेटर नोएडा,17 दिसम्बर। समसारा विद्यालय में भूकंप के दौरान बचाव ड्रिल आयोजन हुआ।जिसका हिस्सा समस्त कक्षाएं, अध्यापक व सम्पूर्ण प्रशासनिक विभाग बना। जिसके द्वारा विद्यार्थियों ने आपातकालीन स्थिति में धैर्य व संयम रखकर अपनी व अपने सहयोगी की सुरक्षा को कैसे अंजाम दिया जाता है, इसको सीखा। इस भूकंप के दौरान बचाव ड्रिल में विद्यार्थियों ने जाना कि भिन्न आपातकालीन स्थिति में कैसे बचा जा सकता है। उन्होंने जाना कि भूकंप की स्थिति में कैसे टेबल के नीचे सर को बचाकर बैठा जाता है और जहाँ टेबल नहीं है वहां दीवारों के कोनों से लगकर खड़े हो जाना और अपने सर पर हाथ रख लेना चाहिए, जिससे हमारे शरीर के सबसे नाजुक अंग को कोई हानि नहीं पहुंच सके। यह ड्रिल समसारा के आपातकालीन सुरक्षा विभाग विभाग द्वारा आयोजित की गयी। समसारा विद्यालय की प्रधानाचार्या कैप्टेन प्रवीन रॉय समय-समय पर इस तरह की ड्रिल होने की आवश्यकता को बताया और आपातकालीन परिस्थिति से सभी को संयमित तौर पर निपटने के लिए कहा।
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। केवी वर्ड स्कूल, डेल्टा-3 ग्रेटर द्वारा शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर…
-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…
ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…
माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…