रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र में निवासी एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि भूमि नक्शा संसोधन का मामला विचाराधीन होने के बावजूद विपक्षीगण भूमि को जबरन कब्जाने का प्रयास कर रहे हैं। कई बार मना करने के बाद भी नहीं मानने पर पीड़ित ने अपर जिलाधिकारी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। एडीएम ने अवैध निमार्ण रोकने एवं मामले में जांच के आदेश दिये हैं। बकौल पीड़ित आरोप है कि आदेश के बावजूद भी पुलिस निमार्ण कार्य रूकवाने में लापरवाही बरत रही है। हालांकि बताया जाता है कि रविवार को ग्रामीणों के कोतवाली पहुंचने पर मामला बढ़ता देख पुलिस ने कार्य रूकवा दिया है। अपर जिलाधिकारी को सौंपे पत्र के मुताबिक गांव बीरमपुर निवासी ओमपाल पुत्र खरगा का आरोप है कि गांव स्थित भूमि गाटा संख्या 226 के नक्शा संसोधन के लिए वाद दायर किया गया था। काफी समय बीत जाने के बावजूद भी गाटा संख्या पर अमल दरामद नहीं हो सका है। इसी का फायदा उठाकर गांव आकलपुर निवासी व्यक्ति पीड़ित की भूमि पर अवैध रूप से कब्जाने का प्रयास कर रहे हैं। अपर जिला अधिकारी ने पुलिस व तहसील प्रशासन को संयुक्त रूप से निमार्ण कार्य रूकवाने एवं जांच कर निस्तारण के निर्देश दिये हैं।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…