ग्रेटर नोएडा,4 सितम्बर। मंगलमय इंस्टिट्यूट में कोविड आपदा के कारण दूरी बनाते हुए शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर एक साधारण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे मंगलमय संसथान ने संयुक्त रूप से भारत के भूत पूर्व राष्ट्रपति सर्व पल्ली डॉ. राधा कृष्णन को आज उनके चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित व पुष्पार्चन करके उन्हें याद किया। समारोह का शुभारम्भ दोपहर मंगलमय प्रांगण में संस्थान के चेयरमैन अतुल मंगल, वाईस चेयरमैन अनुज मंगल एवं सीओओ आयुष मंगल ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया। तत्पश्चात अनुसरण करते हुए सभी उपस्थित शिक्षक गणों ने सर्व पल्ली डॉ. राधा कृष्णन की तस्वीर पर पुष्प अर्चन किये। जिसके बाद उपस्थित लोगों ने शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने विचार व्यक्त किये। मुख्य वक्ता के तौर पर डॉ. मुरवी राठौर ने गुरु और शिक्षक के अंतर को स्पष्ट करते हुए कहा कि जहां शिक्षक छात्र को पाठ्यक्रम के अनुसार शिक्षा प्रदान कर अपने कर्तव्य की इतिश्री समझ लेता है, वहीं गुरु अपने शिष्य को शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उसे संस्कारित करता है और उसे उसके लक्ष्य तक पहुंचाने में सहायक होता है। इस कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ प्राध्यापिका सुधांशु त्यागी ने किया। इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षक मौजूद थे।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…