ग्रेटर नॉएडा,4 नवम्बर। नालेज पार्क-2 स्थित मंगलमय संस्थान प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 02 नवम्बर 2020 से MBA के नए छात्रों का स्वागत हेतु चार दिवसीय ओरिएंटेशन प्रोग्राम का Covid-19 सतर्कता के साथ धूम-धाम से आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के चेयरमैन अतुल मंगल, वाइस चेयरमैन अनुज मंगल, सीओओ आयुष मंगल एवं डायरेक्टर डॉ तुषार कांति ने द्वीप प्रज्जवलित कर किया।
ओरिएंटेशन जैसे प्रोग्राम का मुख्य उद्देश्य नव प्रवेषित छात्र-छात्राओं को संस्थान की गतिविधियों, वातावरण एवं कोर्स करिकुलम के बारे में जानकारी देना है ताकि छात्र-छात्रा अपने आप को संस्थान के अनुरूप ढाल सकें और ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकें। संस्थान के चेयरमैन श्री अतुल मंगल ने अपने उद्बोधन में कहा कि मैं यहाँ तुम्हारे अभिभावक की तरह हूँ तथा किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या होने पर हमेशा आपकी सहायता के लिए तत्पर रहूँगा।
मुख्य अतिथि MSME के अध्यक्ष इंद्रजीत घोष ने नई अर्थव्यवस्था के लिए रीसाइक्लिंग के अनुकूलन पर छात्रों को जोर दिया और यह भी बताया कि किस तरह एन्हांसमेंट ऑपर्च्युनिटी में MSME का कैसे लाभ उठाएं। प्रोग्राम में उद्योग जगत से आये हुए अन्य विशेषज्ञों ने भी नव प्रवेशित छात्रों को व्यक्तित्व विकास, जीवन कौशल इत्यादि विषयों पर प्रकाश डाला तथा अपने अनुभवों को साझा करते हुए उन्हें आने वाले कल के लिए सीख दीI विशेषज्ञों ने उद्योग जगत में चल रहे बदलावों के बारे में बतलाया और उन बदलावों के अनुरूप अपने आपको कैसे तैयार करें, इस पर भी प्रकाश डालाI अतिथियों में भारत दुदेजा (HDFC बैंक), राजेश चौधरी (HCL, Pvt. Ltd), सर्वेश्वर सिंह (सेवा निवृत, महेंद्रा & महेंद्रा) व् सुश्री शिप्रा चौबे (Motivational सपीकर) शामिल हुए।
अंत में डायरेक्टर डॉ तुषार कांति जी ने कक्षाओं एवं उससे सम्बंधित नियमो के बारे में बतायाI इसके अलावा उन्होंने एंटी रैगिंग नियमो तथा आने वाले सालों में कौन कौन सी गतिविधियाँ करवाई जाएँगी उसके बारे में विस्तार से बतायाI कार्यक्रम का संचालन डॉ अंशु गोएल ने बड़ी कुशलता से किया। कार्यक्रम के दौरान विभागाध्यक्ष डॉ अमित गुप्ता, डॉ श्वेता कुलश्रेष्ठ, डॉ मीनाक्षी शर्मा, डॉ मुनीश तिवारी और अन्य संकाय सदस्य भी उपस्थित थे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…