" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

खेड़ी भनौता गांव में 1 करोड़ 39 लाख के विकास कार्यों का दादरी विधायक तेजपाल नागर ने किया शुभारंभ

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,4 नवंबर। दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने 4 नवंबर दिन बुधवार को क्षेत्र के खेड़ी भनौता गांव को कोरोना काल के बावजूद एक बड़ी सौगात दी। विधायक ने खेड़ी भनौता गांव में ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सौजन्य से 1 करोड़ 39 लाख के विकास कार्यों का शुभारंभ किया। जिसके बाद गांव के लोगों ने विधायक व प्रदेश की सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि गांव के अंतिम घर तक सड़क और नाली का निर्माण कराना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। ताकि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास हो सके।गांव के ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण के सौजन्य से होने वाले इन विकास कार्यों के शुभारंभ के अवसर पर दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि “ किसी भी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है कि उस क्षेत्र के गांव मौहल्ले के अंतिम घर तक सड़क और नाली की व्यवस्था हो। जिनके बगैर आज का समय बड़ा कठिन है। जिसे ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में आज हर तरफ सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी और सरकार की प्राथमिकता में शामिल है। जिसके चलते ही कोरोना संकट काल के बावजूद ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के द्वारा क्षेत्र में बड़ी तादात में ये विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उसी क्रम में खेड़ी भनौता गांव के 16 रास्तों का 1 करोड़ 39 लाख की लागत से निर्माण कार्य किया जाएगा। इस मौके पर दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने गांव में चौपाल लगाकर लोगों से जनसंवाद किया। इसी के साथ गांव के लोगों को कोविड-19 की महामारी के बारे में भी जानकारी दी। इस अवसर पर बिसरख मंडल अध्यक्ष- रवी भदौरिया जी ,दादरी देहात मंडल अध्यक्ष- संजय भाटी ,धीरेन्द्र पाल सिंह एडीएम , जयकरण भाटी , अजीत एडवोकेट, राज सिंह प्रधान, मास्टर भाग मल , संदीप प्रधान, करतार प्रधान , करण सिंह , अनूप मैनेजर, तेजपाल भाटी सहित ग्रामवासी मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>