" data-ad-slot="">

मतदाता सूची से आधार को लिंक कराना अब है अनिवार्य

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

 

– लिंक कराने की अंतिम तिथि 20 नवंबर  निर्धारित की गई है

प्रयागराज। मतदाता सूची के सत्यापन में यदि मतदाताओं द्वारा दस्तावेज लिंक कराने में लापरवाही बरती गई तो आने वाले समय में वह मतदान से वंचित हो सकते हैं। ऐसे में सभी मतदाता अपने आधार कार्ड या अन्य मांगे जाने वाले दस्तावेज को अपने मतदाता सूची के नाम के साथ लिंक करा दें। इसके लिए प्रतापगढ़ जनपद में स्थानीय स्तर पर एसडीएम के निर्देश पर घर-घर बीएलओ पहुंचकर लोगों के आधार कार्ड लेकर उनके नामों का सत्यापन कर रहे हैं। 1950 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 31 के अंतर्गत किसी भी मतदाता का वोटर कार्ड दो जगह से बना है तो उसके खिलाफ एक साल की सजा का प्रावधान है। चुनाव आयोग द्वारा मतदाताओं के नाम को उनके आधार कार्ड अथवा अन्य दस्तावेज से लिंक कराने की प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए घर-घर बीएलओ पहुंचकर मतदाताओं के आधार कार्ड की छाया प्रति लेकर उसे मतदाता सूची से लिंक करा रहे हैं। इस योजना के पूरा होने के बाद फर्जी मतदाताओं पर पूरी तरह से रोक लग जाएगी। इस कार्य के पूरा होने के बाद लोकसभा, विधानसभा व स्थानीय निकाय चुनाव के लिए अलग-अलग बनने वाली मतदाता सूची एक जगह ही बन जाएगी। इससे मतदाताओं को भी काफी सहूलियत होगी। पट्टी विधानसभा क्षेत्र में तीन लाख 47 हजार 374 मतदाता हैं। अभी तक मात्र 50 हजार मतदाताओं का आधार कार्ड ही मतदाता सूची से ङ्क्षलक हो सका है। शेष लगभग तीन लाख मतदाताओं का आधार कार्ड अभी तक ङ्क्षलक नहीं हो पाया है। जबकि मतदाता सूची से आधार कार्ड को ङ्क्षलक करने की अंतिम तारीख 20 नवंबर अक्टूबर घोषित की गई है। यदि लोगों के आधार मतदाता सूची से ङ्क्षलक न हुए तो इन लोगों के नाम मतदाता सूची से कट जाएंगे। एसडीएम पट्टी डीपी सिंह के मुताबिक मतदाता सूची में जिन मतदाताओं के नाम हैं, उनका अपने एक दस्तावेज से लिंक कराने की अंतिम तिथि 20 नवंबर  निर्धारित की गई है। कृपया सभी मतदाता अपने आधार कार्ड अपने मतदाता सूची से ङ्क्षलक करा दें। अन्यथा उनका नाम मतदाता सूची से कट जाएगा।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>