" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

मदद के बहाने बदमाशों ने एटीएम से निकाले चालिस हजार रुपये

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

दनकौर। दनकौर कोतवाली क्षेत्र में जालसाजों की जड़ मजबूत होती जा रही हैं। आये दिन एटीएम कार्ड के द्वारा लोगों के खाते से रुपये निकलने की समस्या पैदा हो रही है। वहीं इन अपराधियों के हौंसले इसलिए भी बुलन्द हैं कि यह पुलिस की पकड़ में नही आते हैं। ताजा मामला दनकौर क्षेत्र के मंडी श्यामनगर का है। जहां एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर अज्ञात आरोपितों द्वारा 40 हजार रुपये निकालने का मामला सामने आया है। क्षेत्र के असतोली गांव निवासी विनोद कुमार ने दनकौर कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि विगत शनिवार को वह मंडी श्यामनगर स्थित एक एटीएम बूथ से रुपये निकालने गए थे। कुछ देर तक कोशिश करने के बाद भी पीड़ित रुपये निकालने में सफल नही हो सका। इसी दौरान दो युवक भी एटीएम बूथ में घुस आए और मदद करने की बात कही। पीड़ित दोनों आरोपियों की चाल नहीं समझ पाया। आरोप है कि इस दौरान मदद के बहाने आरोपितों द्वारा पीड़ित का एटीएम कारण बदल दिया गया। रुपये ना निकलने के बाद पीड़ित अपने घर लौट आया। आरोप है कि कुछ देर बाद ही पीड़ित के फोन पर रुपये निकलने से सम्बंधित मेसेज आने शुरू हो गए। आरोप है कि आरोपितों द्वारा पीड़ित के खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए गया। मामले की जानकारी होने के बाद पीड़ित विनोद कुमार ने दनकौर कोतवाली में मामले की तहरीर देकर कानूनी कारवाई की मांग की है। इस सम्बंध में दनकौर कोतवाली प्रभारी समरेश कुमार सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

21 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>