" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

डेल्टा-दो की समस्या को लेकर प्राधिकरण के एसीओ से मिले सेक्टर के लोग

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर डेल्टा-दो की समस्याओं को लेकर गोल्डन फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यू के सचिव आलोक नागर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल  प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी दीपचंद से मिला और सेक्टर की समस्या को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर फेडरेशन के सचिव आलोक नागर ने बताया कि सेक्टर डेल्टा-दो में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। आज तक ऐसी स्थिति कभी  खराब नहीं हुई जितनी अबकी बार स्थिति खराब है। अगरजल्द ही सभी समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो सेक्टर वासी बड़े आंदोलन की तैयारी प्राधिकरण के खिलाफ कर रहे हैं जल्दी एक बड़ा आंदोलन प्राधिकरण के खिलाफ करेंगे।  उन्होंने बताया कि सेक्टर डेल्टा-दो के लोग बहुत परेशान हैं, पार्कों में बड़ी-बड़ी घास हो रही है ग्रीन बेल्ट में बड़ी बड़ी झाड़ियां उग आई हैं, जिससे आए दिन सेक्टर में जहरीले जीव जंतु निकलते हैं। सेक्टर में विभिन्न जगह सीवर के ढक्कन टूटे पड़े हुए है,जिनमें आये दिन घटना घटती रहती है। सेक्टर के सामुदायिक केन्द्र की हालत खराब है ,ज्यादातर पंखे व लाइट बन्द पड़ी हुई है ,जगह जगह सीपेज की समस्या है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नियमित तरीके से साफ सफाई नहीं हो रही है, जगह-जगह पत्तों की डेरी और पेड़ों की कटिंग पड़ी हुई है जिससे जहरीले कीटाणु मच्छर पैदा हो रहे हैं। सेक्टर के पार्कों की ज्यादातर स्ट्रीट  लाइट सभी बंद पड़ी हुई है, जिससे सेक्टर वासी रात में पार्क में घूम नहीं पा रहे हैं। इस मौके पर मनीष भाटी बीडीसी, नरेंद्र भारद्वाज सुनील नागर ,देवेंद्र सिंह यादव सभी लोग मौजूद रहे।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

22 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>