ग्रेटर नोएडा। रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा ने अल्फा-एक कॉमर्सियल बेल्ट में रक्त दान शिविर लगाया गया। रोटरी क्लब के रक्त दान शिविर में 40 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। रक्त दान करने के लिए 58 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया 18 लोग हीमोग्लोबिन कम होने व हाई ब्लड प्रेशर के कारण रक्तदान नहीं कर सके। क्लब के पूर्व अध्यक्ष सौरभ बंसल ने बताया रक्तदान करने के लिए लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। इस संबंध में लोगों को जागरूक करने की और स्वयं पहल करने की जरूरत है, ताकि स्वैच्छिक रक्तदान की प्रक्रिया को बढ़ाया जा सके और रक्त के अभाव में किसी को जीवन का दामन न छोड़ना पड़े। हम सबको रक्तदान का महत्व समझना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करना चाहिए। इस अवसर पर के.के. शर्मा, सौरभ बंसल, विनोद कसाना, कपिल गुप्ता, प्रवीण गर्ग, मुकुल गोयल, अमित राठी,विनय गुप्ता,अशोक अग्रवाल, नवीन जिंदल, अनिल गुप्ता, प्रीति अग्रवाल ,आशुतोष अग्रवाल, आदि रोटेरियन उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…