" data-ad-slot="">

मरीजों के बेहतर इलाज हेतु छात्रों को निरंतर शोध करना जरूरी- डॉ. मानसी अत्री

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,26 सितम्बर। आईटीएस डेंटल कॉलेज में ‘‘रिसर्च मैथडोलोजी’’ पर वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार की मुख्य वक्ता ईएसआईसी डेंटल कॉलेज, रोहिणी के पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री विभाग की एसोशिएट प्रोफेसर डॉ. मानसी अत्री ने दंत चिकित्सा के क्षेत्र में शोध की सम्भावनाओं एवं इससे मरीजों को होने वाले लाभ के बारे में विस्तापूर्वक प्रकाश डालते हुए सभी शिक्षकों एवं छात्रों को बताते हुए कहा कि निरंतर छोटे से छोटे इलाजों के तरीकों पर भी नियमित रूप से इलाज के तरीकों एवं मरीजों को दी जाने वाली दवाओं पर बराबर शोध करते रहने चाहिए जिससे इलाजों के नए-नए तरीकों का ज्ञान होता है और इससे मरीजों को काफी फायदा होता है।
डॉ. अत्री ने शोध के विभिन्न प्रकारों एवं शोध करने के आसान तरीकों पर प्रकाश डालते हुए सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों को समझाया कि शोध करना तब तक बंद नहीं करना चाहिए, जब तक वांछित परिणाम न मिले। डॉ. अरोरा ने बताया कि संस्थान द्वारा अब तक विभिन्न विषयों के विशेषज्ञों द्वारा कई वेबिनार का आयोजन किया जा चुका है। इस अवसर पर संस्थान के वाइस चेयरमैन सोहिल चड्ढा ने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि लॉकडाउन के दौरान सभी छात्रों को अपने अथक प्रयासों द्वारा न केवल ऑनलाइन कक्षाएं लगाई बल्कि विभिन्न विषयों पर पीपीटी, पीडीएफ तथा यूट्यूब लिंक के माध्यम से रोचक पाठ्य सामग्री भी उपलब्ध करायी जिससे छात्रों को काफी फायदा हुआ। चडढा ने कहा कि इस तरह के वेबिनार के माध्यम से शिक्षकों एवं छात्र छात्राओं को ख्याति प्राप्त विशेषज्ञों द्वारा आधुनिक विषयों पर जानकारी प्राप्त होती है जिससे सभी को काफी फायदा होता है। इस अवसर पर आईटीएस- द एजूकेशन ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. आर. पी. चडढा ने इस तरह के साइंटिफिक कार्यक्रम की सराहना की तथा इसके सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>