" data-ad-slot="">
Categories: HOME

जीएनआईओटी इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में पीजीडीएम के नए विद्यार्थियों को उद्यमियों ने किया प्रोत्साहित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,26 सितम्बर। नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज(जीआईएमएस) में शनिवार को पीजीडीएम के नए छात्र-छात्राओं के लिए दो दिवसीय ओरिएंटेशन कार्यक्रम मेराकी का समापन हुआ। इसमें बतौर मुख्य वक्ता डीजीएम.एचआर रिलेक्सो ग्रुप नीलांजन मुखर्जी, तथा विशिष्ट वक्ता डीजीएम एवं हेड सीएसआर होंडा कार इंडिया लिमिटेड अनु मेहता शामिल हुए। इस दौरान विद्यार्थियों को संस्थान में चल रही शैक्षणिक व गैर.शैक्षणिक गतिविधियों की चर्चा की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन तथा सरस्वती वंदना से किया गया। अपने स्वागत भाषड में संस्थान के निदेशक डॉ. अरुण कुमार सिंह ने सभी अतिथियों तथा नए बच्चों का स्वागत करते हुये जीआईएमएस के शिक्षा व्यवस्था के साथ अपना भविष्य बनाने के लिए छात्रों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता नीलांजन मुखर्जी ने नए छात्रों को अपने लक्ष्य को ध्यान मे रखते हुए आज के समय के हिसाब से अपनी शिक्षा तथा कार्य कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित किया। होंडा कार इंडिया लिमिटेड की डीजीएम- हेड सीएसआर और विशिष्ट वक्ता अनु मेहता ने अपना स्वयं का उदाहरण देते हुए समर इनटर्नशिप तथा लाइव प्रोजेक्ट के माध्यम से अपने रुचि के विषय को समझने पर ज़ोर दिया साथ ही उन्होने छात्रों को किसी भी एक क्षेत्र मे स्वयं को विकसित करते को कहा। पीजीपी हेड प्रोफेसर मयंक पांडे ने अपने उद्बोधन मे पाठ्यक्रम के संचालन से जुड़ी हुई सभी प्रमुख बातें की तथा अपने मनोभाव को सफलता की कुंजी बताते हुए दो वर्ष मन से पढ़ाई के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में डीन.आउट रीच एवं छात्र कल्याण प्रोफ रुचि ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। इस अवसर पर संस्थान के वरिष्ठ लोगों के साथ स्वदेश कुमार सिंह हेड ब्रांडिंग एवं प्रोमोसनए प्रोफेसर प्रदीप वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>