ग्रेटर नोएडा,27 जुलाई। सेक्टर ईटा-एक स्थित महर्षि पाणिनि वेद-वेदांग विद्यापीठ (गुरुकुल) में सावन के सोमवार पर महामृत्युंजय भगवान का रुद्राभिषेक किया गया और निरोग एवं उत्कृष्ट जीवन की कामना की गई। रुद्राभिषेक के उपरांत गुरुकुल के संस्थापक आचार्य रविकांत दीक्षित ने बताया की इस श्रावण महोत्सव में गुरुकुल के आचार्य एवं बटुकों के द्वारा भगवान महामृत्युंजय से सर्वजन कल्याण एवं निरोगतापूर्ण जीवन हेतु प्रतिदिन गुरुकुल में रुद्राभिषेक एवं भगवान मृत्युंजय का अर्चन किया जाता है।
यदि भक्त संकल्प लेकर के भगवान मृत्युंजय की पूजा करते हैं तो इस इस वैश्विक महामारी काल में भी लोग अपने जीवन को प्रकृति और संस्कृति को दैनिक व्यवहार में सम्मिलित करके जीवन का आनंद ले सकते हैं। इस अवसर पर सोमवार को मुख्य यजमान इंजीनियर अरविंद सिंह ने गुरुकुल के संस्थापक रविकांत दीक्षित को इस पुनीत कार्य के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद किया। गुरुकुल के आचार्य प्रेमकांत शर्मा, रानी शर्मा, हरिओम शास्त्री, लखन मिश्रा, प्रवीण, सागर, सूर्यकांत शर्मा आदि उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…