रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास व कपड़े फाड़ने की शिकायत करने पहुंचे पीड़िता के परिजनों पर आरोपी पक्ष द्वारा हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना में 6 लोग घायल हो गये, जिन्हें ग्रेनों के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शिकायत पर दर्जन भर लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव चकबीरमपुर निवासी महिला रविवार देर शाम करीब 9 बजे अपने अहाते से घर जा रही थी। आरोप है इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने बदनीयती से अपने घर में खींच कर दुष्कर्म का प्रयास किया तथा पीड़िता के विरोध करने पर मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिये। पीड़िता किसी प्रकार घर पहुंची और घटना की जानकारी दी। आरोप है जब महिला के परिजन शिकायत लेकर आरोपी के यहां गये तो उक्त ने अपने घरवालों के साथ मिलकर हमला करते हुए मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलने पर महिला के अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गये और दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। घटना में एक महिला समेत 6 लोग घायल हो गये। पुलिस एक पक्ष की शिकायत पर ओमप्रकाश, संजय, शिवम, पंकज, अंकित, राहुल, गौतम, संजीव, सूरवीर, बोबी, आकाश, दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…