" data-ad-slot="">

पत्रकारों पर लगातार हो रहे हमले को लेकर किसान एकता संघ आया आगे, पत्रकार सुरक्षा कानून हो लागू

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

-पत्रकार सुरक्षा कानून लागू नहीं हुआ तो किसान एकता संघ करेगा आन्दोलन

रबूपुरा। पत्रकारों पर हमला व उनके प्रति शासन-प्रशासन का उदासीन रवैया बेहद निंदनीय व शर्मनाक है। सच का आईना दिखाने वाली मीड़िया का दमन किसी प्रकार बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। पत्रकारों की सुरक्षा को गम्भीरता से लेते हुए सुरक्षा कानून जल्द लागू किया जाये तथा ऐसी वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों को भी सख्त सजा का प्रावधान बने अन्यथा संगठन पत्रकारों की लड़ाई के लिए आंदोलन करेगा। उक्त बातें किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने सोमवार को रबूपुरा के गांव म्याना में आयोजित संगठन की बैठक के दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए कहीं। इसके साथ ही महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी ने लोकतंत्र का चैथा स्तम्भ कहे जाने वाले पत्रकारों पर देश भर में हो रहे हमलों की निंदा करते हुए कहा कि पत्रकार गरीब,मजलूमों की आवाज बन उनकी समस्या के समाधान में अहम भूमिका निभाता है। जिसका उत्पीड़न कर मीड़िया को दबाने का प्रयास किया जा रहा है तथा सरकार के सुरक्षा के दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने गत दिनों गाजियाबाद में हुई विक्रम जोशी की हत्या को आरोपियों को फांसी की सजा की मांग की तथा पत्रकार के परिवार को एक करोड़ रूप्या मुआवजा तथा पत्नी को सरकार नौकरी दी जाए। राष्टीय मीडिया प्रभारी रमेश कसाना ने बताया कि आगामी 5 अगस्त को यमुना विकास प्राधिकर के खिलाफ किसान एकता संघ के तत्वाधान में होने वाली पदयात्रा के लिए गांव-गांव जाकर,किसान जगाओं-किसान बचाओं के तहत जागरूकता अभियान की शुरूआत की जायेगी। इस दौरान संगठन का विस्तार करते हुए कृष्ण शर्मा को जिलाउपाध्यक्ष, मिथलेश भाटी को प्रदेश सचिव महिला मोर्चा, नीतू सिंह को ग्राम अध्यक्ष नियुक्त करते हुए दर्जनों लोगों को संगठन की सदस्यता व ईमानदारी व निष्ठा के साथ संगठन हित में कार्य करने की शपथ दिलाई गई। बैठक की अध्यक्षता मलखान सिंह व संचालन जतन भाटी ने किया एवं इस मौके पर राजेन्द्र सिंह नागर,ब्रिजेश भाटी, सतीश कनारसी, जगदीश शर्मा, अरूण खटाना, विकेश, कृष्ण नागर समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>