" data-ad-slot="">

मानस अवलोकन संस्था ने गोस्वामी तुलसी दास की जयंती के साथ मानस क्रांति पत्रिका का किया विमोचन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,27 जुलाई। गोस्वामी तुलसीदास की जयंती मानस अवलोकन संस्था के तत्वाधान में बौद्ध मिशन कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कलूपुरा के प्रांगण में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वामी जितेन्द्र दास विश्वामित्र ने की। कार्यक्रम में स्वामी राधारमण, स्वामी हीरानंद, स्वामी सीताराम, संस्था अध्यक्ष सुरेश चंद शर्मा, उपाध्यक्ष हरिश्चंद्र शर्मा, सचिव व मानस क्रांति पत्रिका के सम्पादक हरिओम शास्त्री, ओमऋषि शर्मा कोषाध्यक्ष,विनोद शर्मा सूरजपुर, संजय चौहान दादरी, धनीराज चौहान खानपुर, रामकृष्ण डेटा, विशन शर्मा, हरिशंकर एवं भीष्म नारायण शर्मा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का प्रारम्भ संतों ने गोस्वामी तुलसीदास के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। उसके बाद संस्था अध्यक्ष द्वारा उद्घाटन उदबोधन में कहा गया कि संस्था लगातार प्रयासरत है कि मानस का संदेश जन-जन तक पहुँचे, मानस क्रांति पत्रिका के सम्पादक हरिओम शास्त्री ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज में फैली वैमनस्यता को दूर करने में श्रीरामचरितमानस की विशेष भूमिका है। कार्यक्रम का संचालन करते हुए संजय देव विमल ने कहा कि अपने जीवन को उर्ध्वमुखी बनाने के लिए अपने मन का अवलोकन करना ही होगा, तभी हम सभी अपनी और समाज की कमियों को रेखांकित करके उन्हें दूर करने का प्रयास कर सकते हैं। मानस क्रांति पत्रिका के 16वें अंक का विमोचन भी किया गया।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>