महर्षि पाणिनी धर्मार्थ ट्रस्ट गुरुकुल में प्रदूषण कम करने के लिए यज्ञ का हुआ आयोजन

महर्षि पाणिनी धर्मार्थ ट्रस्ट में प्रदूषण कम करने के लिए यज्ञ का हुआ आयोजन

ग्रेटर नोएडा,13 दिसम्बर। महर्षि पाणिनि धर्मार्थ ट्रस्ट सेक्टर ईटा-1 में नि:शुल्क रूप से संचालित गुरुकुल में यज्ञ का आयोजन हुआ। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं गुरुकुल के संस्थापक आचार्य रविकांत दीक्षित ने पुरोहित सेवा के विषय में विस्तृत रूप से बताया कि प्रकृति के संयोजन में ही हमारी सुरक्षा है प्रकृति द्वारा दिए गए पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश को स्वच्छ एवं साफ रख कर ही हम अपने जीवन को स्वच्छ और साफ रख सकते हैं। यज्ञ के द्वारा वातावरण में व्याप्त प्रदूषण का नाश होता है और हमें सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक मार्ग के द्वारा ही हमें संसार में फैली अशांति में भी शांति की प्राप्ति होती है। कोरोना जैसी महामारी के कारण संसार भर में फैली विषमताओं की समाप्ति यज्ञ आदि के माध्यम से संभव है। गुरुकुल के संचालन में सामाजिक सहयोग भी मिलता है।
महर्षि पाणिनी धर्मार्थ ट्रस्ट  में प्रदूषण कम करने के लिए यज्ञ का हुआ आयोजन
उन्होंने आह्वान किया कि इस प्रकार के आयोजनों के द्वारा हम अपनी संस्कृति को सुरक्षित रखने के लिए एकत्र हो मनसा वाचा कर्मणा किसी भी प्रकार की आहुति देकर इसे पूर्व जैसा सम्मान मिले ऐसा हम सबको प्रयास करना चाहिए। पूजा एवं यज्ञ के उपरांत प्रसाद तथा भंडारे का आयोजन हुआ। इस अवसर पर गुरुकुल के प्रधानाचार्य प्रेमकांत शर्मा, आचार्यगण, बटुक, वेद प्रकाश शर्मा, राकेश शर्मा, प्रोफेसर अरविंद शर्मा आदि के साथ अन्य शहर के गणमान्य उपस्थित रहे।

Spread the love
RELATED ARTICLES
Most Viewed