महेन्द्र सिंह चौरोली ने दिया भाकियू भानु से सोशल मीडिया पर इस्तीफा

महेन्द्र चौरोली ने दिया भाकियू भानु से इस्तीफा

रबूपुरा। भाकियू टिकैत का दामन छोड़ हाल ही में भानु में शामिल हुए महेन्द्र सिंह चैरौली की अधिक दिन तक संगठन में दाल नहीं गली और किसान आंदोलन को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ हुआ मतभेद उस समय खुलकर सामने आ गया जब भाकियू भानु में प्रमुख महासचिव बनाये गये महेन्द्र सिंह ने अपने को संगठन से अलग करते हुए सोशल मीड़िया पर संगठन से त्यागपत्र वायरल कर दिया। सोशल मीड़िया पर वायरल हुए फोटो के मुताबिक उन्होंने कहा है कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा लिये गये निर्णय से अति आहत हूं। जिस प्रकार उनके द्वारा जल्दबाजी में फैसला लिया गया है वह किसानों के खिलाफ है तथा मैं इसे किसानों के स्वाभिमान के साथ गद्दारी मानते हुए भारतीय किसान यूनियन भानु संगठन एवं अपने पद से इस्तीफा देता हूं। उनके फैसले से संगठन में हड़कम्प मचा है। वहीं सूत्रों का दावा है कि महेन्द्र सिंह ने रविवार को अपने कुछ खास साथियों के साथ बैठक की है हालांकि इसमें अभी आगे के पत्ते नहीं खोले गये हैं।

Spread the love
RELATED ARTICLES