" data-ad-slot="">

महर्षि पाणिनी वेद वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल का मनाया गया स्थापना दिवस व बसंत पंचमी उत्सव

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,30 जनवरी। महर्षि पाणिनी वेद वेदांग विद्यापीठ (गुरुकुल) सेक्टर ईटा में बसंत पंचमी व स्थापना दिवस समारोह बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नवीन छात्रों का यज्ञोपवीत संस्कार हुआ, उसके बाद छात्रों ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारम्भ आनन्द ब्रह्मचारी एवं अवधेश कुमार, डीआईजी से.नि. ने दीप प्रज्वलन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए स्वामी ने गुरुकुलीय शिक्षा पद्धति को आधुनिकता से जोड़कर उसके महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि हिन्दू सनातन धर्म को बचाने के लिए बच्चों को संस्कारवान बनाना होगा, हिन्दू धर्म पर चौतरफा हमला हो रहा है।

सोलह संस्कारों में आज लोग दो-चार संस्कार भी सही तरीके से नहीं कर पा रहे है, इन संस्कारों को वैदिक रीति से कराने के लिए वैदिक धर्म के विद्वान की जरुरत है। इस शहर में एक गुरुकुल की स्थापना के लिए सभी मिलकर भूमि की तलाश करें जिसमें सभी का सहयोग हो। इस अवसर पर गुरुकुल के वेब पोर्टल गुरुकुल ग्रेटर नोएडा डॉट आर्ग का भी शुभारम्भ उज्जवल गौड़ द्वारा किया गया। गुरुकुल के संस्थापक आचार्य रविकांत दीक्षित ने विगत 8 वर्षों से निःशुल्क रुप से संचालित गुरुकुल की आवश्यकता एवं स्वरुप को बताते हुए कहा कि भूमि भवन की कमी के कारण इसका विस्तार नहीं हो पा रहा है। उन्होंने समाज सहयोगी एवं प्राधिकरण से सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। कार्यक्रम में पधारे लोगों का धन्यवाद किया। बसंतपंचमी सरस्वती पूजा में शहर गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर वेदप्रकाश शर्मा, प्रो. सहसराम त्रिपाठी, सतपाल गुरुजी, रोहित हूण, आचार्य प्रेमकांत दीक्षित, कपिल, पवन सारस्वत, प्रवीण, महेश, सूर्यकांत, सागर आदि लोग मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>