" data-ad-slot="">

जामिया के छात्र पर क्यों चलाई गोली, आरोपी के घर पर लगा कस्बावासियों को जमावड़ा

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

जेवर। जेवर के मोहल्ला घोडीवाला के रहने वाला युवक ने गुरुवार की सुबह दिल्ली के जामिया पहुचं प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों पर गोली चला दी। गोली लगने से एक छात्र घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही दबोच लिया। वहीं इस घटना से आरोपी का परिवार टेंशन में है। युवक 12वीं का छात्र है। जेवर के मोहल्ला घोडीवाला निवासी एक व्यक्ति कस्बे में पान की दुकान चलाते हैं। उनका एक बेटा कस्बे के ही एक इंटर कॉलेज में कक्षा 12 का छात्र है। वह सुबह अकेला ही स्कूल जाने की बात कहते हुए दिल्ली के लिए चला गया। वह यहां से शाहीन बाग प्रोटेस्ट स्थान पर जाने के लिए निकला था। लेकिन इसने वहां पहुंच तमंचा निकाल अचानक जामिया में पहुंच प्रोटेस्ट कर रहे छात्रों पर फायर कर दिया। जिससे एक छात्र घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। आरोपी आधार कार्ड व स्कूल की सनद के हिसाब से 8 अप्रैल को 18 साल का हो रहा है।

मानसिक रूप से चल रहा था परेशान,परिवार की हालत कमजोर
परिवार के लोगों के मुताबिक आरोपी करीब 15 दिन से मानसिक रूप से परेशान था। वह कभी भी जय श्री राम के नारे लगाने आदि हरकते  करने लगता था। परिवार इसके दिखाने के लिए किसी डॉक्टर से भी बात की थी। लेकिन गुरुवार को एक रिश्तेदारी में शादी होने के कारण परिवार वहां जाने की तैयारी में लगा था, तभी सुबह उठते हुए स्कूल का बैग लेकर वह घर से निकल गया और दिल्ली जामिया पहुंच घटना को अंजाम दे डाला। परिवार को न्यूज़ चैनल व अन्य लोगों ने मामले की जानकारी हुई। तभी से परिवार काफी परेशान है। परिवार के लोगों ने बताया कि घर मे इस तरह के कोई हथियार भी नही है, वह तमंचा कहां से लाया इसकी कोई जानकारी परिवार को नही है। आरोपी के पिता पान बेचकर घर का खर्च चलाते हैं। जिससे मुश्किल से ही घर का खर्च चल रहा है। उनके दो बेटे है और आरोपी बड़ा बेटा है। परिवार बेटे की इस हरकत से काफी टूट चुका है। जबकि आरोपी के पिता बेहद सरल स्वभाव के है। परिवार से ही लोग बीजेपी से जुड़े है। आरोपी ने फेसबुक पर कई पोस्ट कट्टरपंथी की है। फेसबुक पर एक तलबार के साथ फोटो लगा रखा है। वहीं पोस्ट में लिखा है हिंदुत्व हिंदुत्व करने से तुझे रोटी नही मिलती, तो सुन लो मूर्खों अगर तुम रोटी के लिए ही जीते हो तो तुम के ओर…., वहीं शाहीन बाग से पहले फेसबुक पर की कई पोस्ट कहा शाहीन बाग तेरा खेल खत्म, आजादी दे रहा हूँ आदि जैसे कमेंट लिए। फेसबुक पर इसका एक दोस्त था जिसकी दो साल पहले हत्या की गई थी। इसने पोस्ट में लिया है कि भाई ये बदला आपके लिए।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>