महागुन माइवूड्स में बाल दिवस पर बच्चों को प्रोत्साहन के साथ बांटी गयी खाद्य सामग्री 

 

ग्रेटर नोएडा,14 नवम्बर। ग्रेनो वेस्ट स्थित महागुन माइवूड्स में बाल-दिवस पर सोसाइटी में काम करने वाले मजदूरों के बच्चों संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलाया गया, जिसमें उनके माता पिता भी शामिल हुए। कार्यक्रम के दिन बच्चे काफी उत्साहित दिखे, जिसमें बच्चों को एक-एक कर खाने पीने की चीजें बांटी गयी, साथ ही बच्चों को बाल दिवस का मतलब भी बताया गया और उन्हें यह भी समझाया कि आखिर क्योँ इस दिन को बच्चों का दिन कहा जाता है और उन्हें पूरी तरह समर्पित किया जाता है। बच्चों को पंडित जवाहर लाल नेहरु के बारे में भी बताया गया और उनके नक़्शे-कदम पर चलने की सीख दी। खाने-पीने की चीज़ें पाकर सभी बच्चे काफी खुश दिखे। महागुन ग्रुप के डायरेक्टर धीरज जैन ने कहा कि बच्चों पर देश और समाज का भविष्य निर्भर है, इसलिए इनका सम्पूर्ण और संतुलित विकास बेहद जरुरी है। बच्चे महापुरुषों के बारे में जानेंगे तभी वो देश का भविष्य उन्हीं के अनुसार संवारने का प्रयत्न करेंगे।

Spread the love
RELATED ARTICLES

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *