रबूपुरा। महीनों से ससुराल पक्ष द्वारा पुत्री का उत्पीड़न व उसके लापता होने की फरियाद लेकर पुलिस के चक्कर लगा रही पीड़िता ने कोर्ट की शरण लेकर न्याय की गुहार लगाई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव मुरादगढ़ी निवासी विमलेश पत्नी दिनेश का आरोप है कि वर्ष 2010 में उसने अपनी पुत्री की शादी भूदेव निवासी हथीन हरियाण के साथ की थी। शादी के कुछ दिन बाद से ससुराल पक्ष के लोग पीड़िता की पुत्री का विभिन्न प्रकार से उत्पीडन करने लगे। जिन्हें कई बार समझाने का प्रयास किया गया तथा बेटी का घर बचाने के लिए दो 50-50 हजार रूपये दामाद को दिये गये। लेकिन आरोप है कि इसके बाद भी वह नहीं माने और मारपीट कर पीड़िता की पुत्री को घर से निकाल दिया। आरोप है कि फिर एक दिन आकर वह उसे ससुराल ले गये तथा उसके दो दिन बाद से पीड़िता की पुत्री गायब है। जब पीड़िता इसकी जानकारी करने बेटी की ससुराल पहुंची तो उसके साथ अभ्रदता करते हुए भगा दिया गया। पीड़िता ने समूचे घटनाक्रम की शिकायत रबूपुरा पुलिस से की लेकिन कोई सुनवाई नहीं की गई और बहाने बाजी कर उसे थाने से टरका दिया। हताश होकर पीड़िता ने कोर्ट की शरण ली। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने भूदेव व जयदेव पुत्र चिंरजीलाल निवासी हथीन हरियाणा के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…