" data-ad-slot="">

एकात्म मानववाद पर परिचर्चा-21वीं सदी की उभरती चुनौतियाँ एवं समाधान विषय पर जीबीयू में सम्मेलन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

– एकात्म मानववाद पर परिचर्चा में पं. दीन दयाल उपाध्याय के दर्शन पर  हुई चर्चा

ग्रेटर नोएडा,18 जनवरी। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय और अखिल भारतीय राष्ट्रीय महासंघ के संयुक्त तत्त्वाधान में एकात्म मानववाद पर परिचर्चा- 21वीं शदी की उभरती चुनौतियाँ एवं समाधान विषय पर राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारम्भ किया गया। जिसमें पं. दीनदयाल उपाध्याय के दर्शन पर विस्तार से चर्चा की गयी। कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह में डॉ. मनोज सिन्हा, प्रधानाचार्य, आर्यभट्ट कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय ने एकात्म मानववाद को मनुष्य का समूल मानते हुए स्वागत भाषण में कहा कि एकात्म मानव के माध्यम से व्यक्ति से परिवार, परिवार से समाज, समाज से राष्ट्र का विकास संभव है।

प्रो. एस.के. सिंह, अधिष्ठाता, विधि, न्याय एवं शासन संकाय, गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गाँधी जी के स्वदेशी भावना को पं. दीनदयाल उपाध्यान ने आगे बढ़ाते हुए एकात्म मानववाद की विचारधारा को आम जनता तक पहुँचाया। मुख्य अतिथि जे. नन्दकुमार, राष्ट्रीय संयोजक, प्रज्ञा प्रवाह ने अपने वक्तव्य में समाज के विकास में इस दर्शन को सहायक मानते हुए कहा कि  सा विद्या या विमुक्ते भारत का दर्शन उदार है, स्वतंत्र है और सभी विचारधाराओं का समन्वय करने वाला है। एकात्म मानववाद ब्रह्माण्ड के लिए है और सभी विचारधाराओं के लिए है, यही समाज में समानता ला सकता है। अतिथि प्रो. जे.पी. सिंघल, अध्यक्ष, एबीआरएसएम ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने यह स्वीकार किया था कि भारत की विचारधाराएँ पाश्चात्य से आयातित हैं, जो व्यक्ति को केन्द्र में रखता है। समग्र मानव विकास को एकात्म मानववाद के द्वारा देखा जा सकता है, जो विश्व का कल्याण करता है।

अध्यक्षीय भाषण में गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा ने कहा कि आज के समय में सभी समस्याओं का समाधान यदि किसी में है तो एकात्म मानववाद में है। अंत में डॉ. अक्षय कुमार सिंह, विश्वविद्यालय को-ऑर्डिनेटर, पं. दीनदयाल समिति सभी को धन्यवाद दिया। उद्घाटन सत्र में शैक्षणिक अधिष्ठाता, छात्र कल्याण अधिष्ठाता सहित विश्वविद्यालय के सभी विभागों के प्राध्यापकगण एवं छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहें। प्रथम सत्र के अध्यक्ष मेरठ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एन.के. तनेजा तथा मुख्य वक्ता आई.सी.एस.एस.आर. के मेम्बर सेक्रेटरी प्रो. वी. के. मल्होत्रा, द्वितीय सत्र के अध्यक्ष चौधरी बनारसी लाल विश्वविद्यालय, हरियाणा के कुलपति डॉ. निर्मल जिन्दल तथा मुख्य वक्ता दीनदयाल शोध संस्थान के जनरल सेक्रेटरी  अतुल जैन, तृतीय सत्र के अध्यक्ष महात्मा गाँधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय, बिहार के कुलपति प्रो.संजीव शर्मा तथा मुख्य वक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रो. प्रकाश रहे। देश भर से आये वक्ताओं में से सम्मेलन के पहले दिन डॉ. निर्मल जिन्दल, डॉ.अजय शुक्ल, डॉ. पूर्णिमा लोथवाल, डॉ. के शिवाचिथ्प्पा, प्रो. वीणा हाडा, प्रो. जे.एन. बलिया, प्रो. योगेश कुमार गुप्ता, डॉ. ओम प्रकाश पारीख, प्रो. विजय कुमार सिंह, प्रो. भावना ठाकुर, प्रो. नेहा शर्मा, डॉ. पी.कृष्ण मोहन रेड्डी, डॉ. के.सी. महादेशा, डॉ. राजेन्द्र श्रीमाली, डॉ. मनीषा श्रीमाली, डॉ. दीपक कुमार शर्मा, श्वाती गाँधी, डॉ. रमा शर्मा में शोध-पत्र प्रस्तुत किया। उसके बाद एक पैनल डिस्कशन भी हुआ। 19 जनवरी, 2020 को इस सम्मेलन का समापन होगा ।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

आर्य फैशन्स ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकाली भव्य रैली, 200+ कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। आर्य फैशन्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के विजन…

12 hours ago

IBA की भव्य तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, 300 से अधिक उद्यमी, कर्मचारी एवं श्रमिक हुए शामिल

ग्रेटर नोएडा ।देश के  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के "हर घर तिरंगा" अभियान के आह्वान तथा…

12 hours ago

गौर सिटी में महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तीज समारोह

ग्रेटर नोएडा,14 अगस्त। गौर सिटी में महिलाओं द्वारा तीज सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन किया गया।…

12 hours ago

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित हुआ भव्य समारोह

‘वंदे मातरम्’के 150 वर्ष और ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प के साथ विद्यार्थियों ने लिया…

15 hours ago

राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा ग्रेटर नोएडा, निकली गयी भव्य ‘हर घर तिरंगा यात्रा’

नन्हे हाथों में तिरंगा और वीर सैनिकों का सम्मान बना यात्रा का विशेष आकर्षण ग्रेटर…

5 days ago

वीएसआईईटी ने  13 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से किया   एमओयू, छात्रों को मिलेगा वैश्विक इंडस्ट्री एक्सपोजर

ग्रेटर नोएडा। विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (वीएसआईईटी) ने विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुख शिक्षा,…

5 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>