-साइबर ठगों से बचने के लिए तकनीकी बारीकियों व ऑनलाइन खतरों से किया आगाह
ग्रेटर नोएडा,18 जनवरी। सेक्टर ईटा-दो सेक्टर स्थित ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल में शिक्षाविदों के लिए साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल में साइबर सुरक्षा को लेकर विशेष मुद्दे पर विभिन्न स्कूलों के प्रधानाचार्यों का शनिवार को सम्मेलन हुआ| प्रधानाचार्यों के सम्मेलन के दौरान विशेषज्ञों ने अपनी राय दी और साइबर ठगों से बचने के तरीके बताएं। साइबर सुरक्षा कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने बताया कि किस तरह बदलते युग में हम साइबर अपराध से खुद को और अपने छात्रों को सुरक्षित रख सकते है। प्रिंसिपल सम्मेलन में विद्यार्थियों के हित में तकनीक का सही व नए प्रयोग पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. नीरज पांडे ने कहा कि विद्यार्थियों को और अभिभावकों को ऑनलाइन ख़तरों और साइबर स्पेस में अंजान ख़तरों के बारे में पीटीएम में जानकारी दें और स्कूल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की उन्होंने सरहाना की।
प्रधानाचार्य सम्मेलन का आयोजन सहोदय एनसीआर ईस्ट बैनर के तले किया गया। प्रिंसिपल सम्मेलन के दौरान मानसिक तनाव और बदलते युग में साइबर सुरक्षा के प्रति लोगों की ज़िम्मेदारी जैसे मुख्य विषय पर वैभव पांडे, अंशुल वशिष्ठ एवं वरुण पांडे ने अपने विचार प्रकट किए। ट्विन विन एकेडेमी के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रेड्स इंटरनैशनल स्कूल की प्रधायाचार्या अदिति बसु रॉय ने साइबर सुरक्षा के प्रति ज़िम्मेदारियों से अवगत कराया और उन्होनें बताया कि किसी अंजान व्यक्ति को अपने निजी दस्तावेज़ संबंधित कोई भी जानकारी न दे। उन्होनें बताया कि आज के युग में इंटरनेट जितना उपयोगी है, उतना ही ख़तरनाक है। एक छोटी सी लापरवाही विनाशकारी साबित हो सकती है। इस मौके पर मुख्य अतिथि डीआईओएस डॉ. नीरज पांडे ने कहा कि ऐसे आयोजन स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार और विद्यार्थियों की सुरक्षा में मददगार साबित होते है। इससे सभी स्कूलों के बच्चों को लाभ होता है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…