ग्रेटर नोएडा,18 जनवरी। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के आह्वान पर शनिवार को गौतमबुद्ध नगर भाजपा युवा मोर्चा ज़िलाध्यक्ष अन्नू पंडित के सानिध्य और क्षेत्रीय अध्यक्ष राजू कालरा के मार्ग दर्शन में युवाओं द्वारा नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में जगत फ़ार्म से एक किमी की जगत फ़ार्म पुलिस चौकी तक मानव श्रृंखला बनाई गई, जिसमें युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्रीमान राजु कालरा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनुज, क्षेत्रीय कार्यालय प्रभारी श्याम रावत, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राघवेंद्र, मंडल के मंडल अध्यक्ष महेश शर्मा समर्थन में उपस्थित रहें। क्षेत्रीय अध्यक्ष राजू कालरा ने युवाओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के लोगों को भ्रमित किया जा रहा हैं, पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को घर-घर जा कर लोगों को सीएए के बारे में बताना चाहिए, वहीं अपनी बात रखते हुए ज़िलाध्यक्ष अन्नू पंडित ने लोगों से कहा कि सीएए किसी की नागरिकता छीनने वाला क़ानून नही बल्कि नागरिकता प्रदान करने वाला क़ानून हैं, इससे हमारे प्रताड़ित भाई बहनों को नागरिकता मिलेगी जो वर्षों से प्रताड़ित हुए हैं। मानव श्रृंखला में मोर्चा से जुड़े युवा, व्यापारी वर्ग, सिक्ख समाज के लोग, सिन्धी समाज से जुड़े लोग, व्यापार मण्डल के पदाधिकारी सीएए के समर्थन में लिखे नारों के पोस्टर लेकर शामिल हुए। युवा मोर्चा के महामंत्री मोनू गर्ग, राज नागर, अतुल पंडित, विशाल ठाकुर, योगेश चौहान, संदीप गोयल, सोबिंद्र भाटी, समीर भाटिया, मोनू यादव, अखिलेश नागर, विपिन शर्मा, गौरव ठाकुर आदि मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…