" data-ad-slot="">

महिला को तंत्रमंत्र के जाल में फंसाया, जंगल में लेजाकर किया दुष्कर्म, अधिकारियों से शिकायत पर मामला हुआ दर्ज

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र में पति के साथ झाड़-फूंक कराने गई महिला के साथ नषीला पदार्थ खिलाकर तांत्रिक व उसके साथियों द्वारा जंलग में ले जाकर सामूहिक दुश्कर्म करने का मामला प्रकाष में आया है। होष आने पर महिला को अपने साथ हुए कृत्य की जानकारी हुई। दर्जनों ग्रामीणों ने कोतवाली पहुुंच समूचे घटनाक्रम की पुलिस से षिकायत की। आरोप है पीड़िता घंटो तक थाने के सामने रो-रोकर फरियाद करती रही लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। उधर पहले तो पुलिस मामले को दबाने का प्रयास करती रही लेकिन अगले दिन घटना उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने पर आनन-फानन में रिपोर्ट दर्ज कर पीड़िता को मैडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। जानकारी अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की कुछ महीने पूर्व ही षादी हुई थी तथा पिछले कुछ दिनों से उसकी पत्नी की तबीयत खराब रहने लगी तथा वह तंत्र-मंत्र के भंवर में फंस कर तांत्रिक से उपचार कराने लगा। बताया जाता है कि सोमवार को वह अपनी पत्नी को तांत्रिक के पास लेकर गया तो उसने झाड़-फंूक का बहाना कर दम्पत्ति को जंगल में ले गया। आरोप है कि महिला के पति को कुछ नषीला पर्दाथ खिलाकर पूजा पाठ का समान लेने बाजार भेज दिया तथा महिला को भी प्रसाद में कुछ मिलाकर खिला दिया। जिसके बाद तांत्रिक ने अपने अन्य साथियों को बुलाया और पीड़िता के साथ जबरन दुश्कर्म का प्रयास करने लगे। पीड़िता ने उनका विरोध किया लेकिन थोड़ी देर में ही वह बेहोषी की हालत में हो गई। आरोप है कि जब महिला का पति वहां लड़खड़ता हुआ पहुंचा तो आरोपी वहां से फरार हो गये। होष आने पर पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दी। बताया जाता है कि परिजन दोनों को बदहाल अवस्था में कोतवाली लेकर पहंुचे और शिकायत की लेकिन थाने के सामने घंटों तक तड़फने के बाद भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई और उन्हें टरका दिया गया। उधर सूत्रों की मानें तो पहले तो पुलिस घटना को दबाते हुए समझौते का प्रयास करती रही लेकिन मंगलवार को मामला उच्चाधिकारियों के संज्ञान में आने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर महिला को मैडिकल के लिए भेज जांच षुरू कर दी है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>