" data-ad-slot="">

यूपी उप मुख्यमंत्री व राज्यमंत्री ने दादरी क्षेत्र में 6 रेलवे ओवर ब्रिज का किया शिलान्यास

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

– मेरठ में लोक निर्माण निगम के ऑफिस में दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने दबाया बटन

-आरओबी निर्माण के बाद दादरी क्षेत्र के विकास को लगेंगे पंख

ग्रेटर नोएडा,30 जून। उत्तर प्रदेश सरकार ने दादरी क्षेत्र के लोगों को 444 करोड़ की लागत से बनने वाले 6 रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण की सौगात दी है। यह सभी आरओबी दादरी क्षेत्र के विकास में पंखों का काम करने में बड़े मददगार साबित होंगे। जिसके लिए मंगलवार को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ लोक निर्माण निगम एवं राज्य सेतु निगम के द्वारा साझा कार्यक्रम में इन आरओबी का शिलान्यास किया गया। वहीं मेरठ में लोक निर्माण निगम के चीफ डिवीजन ऑफिस में दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर के द्वारा शिलान्यास कार्यक्रम में बटन दबाने का काम किया गया। दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने बताया कि प्रदेश की शो विंडो कहे जाने वाले नोएडा ग्रेटर नोएडा और दादरी के बीच रेलवे लाइन है। जोकि दादरी क्षेत्र के विकास में एक बड़ी बाधा थी। जिसके चलते ग्रेटर नोएडा के लोगों को भी राष्ट्रीय राजमार्ग 91 तक पहुंचने में समस्याएं होती थी। लेकिन अब सरकार ने उनकी इस समस्या को समाप्त करने का मन बना लिया है।

उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसास मौर्य एवं लोक निर्माण निगम के राज्य मंत्री चंद्रिका राय के द्वारा लखनऊ में शिलान्यास किया गया। वहीं मेरठ मंडल में बनने वाले 10 आरओबी के लिए मेरठ स्थित लोक निर्माण निगम के चीफ डिवीजन ऑफिस में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर के द्वारा बटन दबाकर शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर उन्होंने बताया मेरठ मंडल में बनने वाले कुल 10 आरओबी में से 6 का निर्माण दादरी विधानसभा क्षेत्र में किया जाना है। जिनमें 2 लेन का आरओबी मायचा के पास, 2 लेन का मायचा-अजायबपुर मार्ग, 2 लेन का रायपुर बॉगड-अजायबपुर मार्ग, 2 लेन का रामगढ़ व घोडी के बीच, इसी तरह 2 लेन का बोड़ाकी और एक 4 लेन का आरओबी चिपियाना के पास बनाया जाएगा। इन सभी आरओबी के नर्माण कार्य में सरकार करीब 444 करोड़ रुपए खर्च करेगी। विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि इन आरओबी के निर्माण से क्षेत्र की आम जनता के साथ साथ उद्योग जगत को भी बड़ा लाभ होगा। उद्यमियों को अब राष्ट्रीय राजमार्ग 91 से जुड़ने में व अपना सामान लाने ले जाने में होने वाली समस्या भी समाप्त हो जाएगी। इसी के साथ विश्व पटल पर छाए नोएडा ग्रेटर नोएडा की तरह ही दादरी क्षेत्र का भी विकास संभव होगा। दादरी क्षेत्र के लिए सरकार द्वारा दी गई इस बड़ी सौगात को लेकर विधायक तेजपाल सिंह नागर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसास मौर्य का धन्यवाद भी व्यक्त किया है। इस दौरान आशीष श्रीवास्तव जीएम यूपी स्टेट ब्रिज कार्पोरेशन गाजियाबाद, संजीव भारद्वाज एसई पीडब्ल्यूडी मेरठ और शशि भूषण डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर यूपी स्टेट ब्रिज कार्पोरेशन ग्रेटर नोएडा मौजूद रहे।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

14 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

2 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

2 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>