" data-ad-slot="">

महिला ने गांव के ही लोगों पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, विरोध पर मारपीट

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र निवासी एक दलित महिला ने गांव के ही लोगों पर दुष्कर्म के प्रयास व विरोध करने पर मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पीड़िता ने करीब दो सप्ताह पूर्व हुए छेड़छाड़ के मामले को गलत बताया था। समूचे घटनाक्रम की पुलिस से शिकायत की गई है। उधर पुलिस ऐसे किसी मामले की जानकारी से इंकार कर रही है। जानकारी अनुसार क्षेत्र निवासी एक महिला ने शिकायत की है कि रविवार को गांव के 5 लोग उसके घर में घुस आये और अश्लीलता करते हुए पीड़िता के कपड़े फाड़ दिये तथा दुष्कर्म का प्रयास किया। आरोप है कि शोर मचाने पर उक्त पीड़िता से मारपीट कर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये। बताया जाता है कि करीब दो सप्ताह पूर्व जंगल जा रही किशोरी से छेड़छाड़ व दुष्कर्म का प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसकी जांच में पीड़ित महिला ने पुलिस के सामने मामले का गलत होने की बात कही गई थी। जिससे नाराज होकर उक्त लोगों ने उसके साथ घटना को अंजाम दिया है। आरोप है कि पूर्व मामले से सम्बंधित एक अन्य व्यक्ति को भी जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है। उधर घटना को लेकर सोशल मीड़िया पर भी मामला गर्मा रहा है। ट्विटर पर उच्चाधिकारियों को ट्वीट कर स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाये जा रहे हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>