ग्रेटर नोएडा,25 मई। कोरोना वायरस के चलते लॉक डाउन में सोद अपने घरों में बैठे हैं, वहीं स्वर्णनगरी स्थित जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल अपने छात्रों को ऑनलाइन शिक्षा प्रदान कर रहा है। यही नहीं यह विद्यालय विभिन्न गतिविधियों के साथ बच्चों में कौशल निर्माण करने में लगा हुआ है। जिसके अंतर्गत छात्रों में ज्ञान का समावेष करने तथा उनमें प्रेम, बंधुत्व और भाईचारे का विकास करने में तनिक अछूता नही है। साथ ही उनके आनंद का साधन भी बना हुआ है। इसके साथ ही साथ त्योहारों व पर्वो से संबंधित जानकारी देने में भी पीछे नहीं हट रहा है। इसी कडी में अध्यापक एवं अध्यापिकाओं के माध्यम से छात्रों ने ईद उल-फितर से संबंधित जानकरी ऑनलाइन एवं वीडियो बनाकर और साथ ही कुछ तस्वीरों द्वारा ईद मुबारक की बधाईयां दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेणू सहगलने छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि ईद का यह त्योहार मूल रुप से भाई चारे को बढ़ावा देने वाला त्योहार है। इस त्योहार को सभी आपस में मिलकर मनाते हैं और खुदा से सुख-शांति और बरक्कत के लिए दुआएँ माँगते हैं। छात्रों का उत्साह वर्धन करते हुए उनको स्वास्थ्य के प्रति जागरुक किया एवं सब को ईद की मुबारक बाद दीं।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…