ग्रेटर नोएडा, 1 मार्च । दनकौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 80 वर्षीय वृद्ध महिला ने अपने पुत्रों व अपने जेठानी के पुत्रों पर मारपीट का आरोप लगाया है पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दनकौर कोतवाली क्षेत्र के सलारपुर गांव निवासी बुर्जुर्ग महिला 80 वर्षीय ने रविवार शाम दनकौर कोतवाली पहुंचकर तहरीर में बताया कि लगभग 30 वर्ष पहले पीड़िता के पति का स्वर्गवास हो गया था, जिसके बाद से पीड़िता ने खुद मेहनत मजदूरी करके अपने पुत्र व पुत्रियों का पालन पोषण किया। बताया कि रविवार की दोपहर जब वह अपने कमरे में आराम कर रही थी, तभी उनके दो पुत्रों व जेठानी के पुत्रों ने आकर पैर पकड़ कर खीचकर कमरे से बाहर लाकर बुरी तरह पीटा। जिससे पीड़िता बुरी तरह घायल हो गई। पीड़िता के चीख पुकार सुनकर आसपड़ोस के लोग घर के सामने जमा होने लगे, जिसके बाद पीड़िता ने मौके से वहां से भागना ही सही समझा और दनकौर कोतवाली पहुंच गई, जिसके बाद पीड़िता ने आप बीती पुलिस को सुनाई। इस संबध में दनकौर पुलिस का कहना है कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…