ग्रेटर नोएडा,1 मार्च। गौतमबुद्ध विवि के विद्यार्थियों ने राम-ईशोत्सव में फैशन शो में प्रथम स्थान हासिल कर विवि का नाम किया है। रामईश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स नॉलेज पार्क-दो ग्रेटर नोएडा दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभिन्न कालेज के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, इस दौरान कई कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। गौतमबुद्ध विवि के विद्यार्थियों ने हिन्दी डिबेट, अंग्रेजी डिबेट, वन एक्ट प्ले, सोलो डांस, सोलो सिंगिंग, ड्यूट सांग हिन्दी, आजा नच ले तथा फैशन शो में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बीएड से रितु सिंह, ज्योति यादव, मिनाक्षी गुप्ता, शालिनी, विवेक सिंह ने रैंप पर अपना जलवा बिखेरा और फैशन शो प्रतियोगिता मे जीबीयू प्रथम स्थान प्राप्त कर विजेता ट्राफी अपने नाम किया। कॉलेज के चेयरमैन आर.सी. शर्मा और संस्थान की निदेशिका प्रतिभा शर्मा ने ट्राफी व प्रमाणपत्र देकर प्रतिभागियों का हौंसला बढ़ाया। गौतमबुद्ध विवि के शिक्षा एवं प्रशिक्षण विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार शनवाल ने बताया कि गत वर्ष भी जीबीयू के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया था तथा सीटीईटी परीक्षा में शतप्रतिशत नतीजे रहे। विभागाध्यक्ष एवं छात्रों ने इसका श्रेय विवि के कुलपति प्रो. भगवती प्रकाश शर्मा को दिया है।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…