" data-ad-slot="">

मानसिक तनाव दूर करने के लिए जीबीयू में ऑनलाइन ऑडियो-वीडियो बुद्धिष्ट कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन 16 सितम्बर तक

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,4 सितम्बर। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के मेडिटेशन एक्सपर्ट डॉ मनीष मेश्राम द्वारा देशभर में कोरोना वायरस के कारण तनाव, डिप्रेसन, अनिद्रा आदि से लोगों को मुक्त कराने के लिये 18 सितम्बर, 2020 से 10 अक्टूबर, 2020 तक दस दिन का ऑनलाईन ऑडियो-वीडियो बुद्धिस्ट ध्यान योग कोर्स का आयोजन किया जायेगा। जिसके लिये रजिस्ट्रेशन की अन्तिम तारीख 16 सितम्बर, 2020 है। वैश्विक महामारी कोरोना वायरल डीजिज(COVID 19) के प्रभाव से बचने के लिये भारत समेत दुनिया के अनेक देशों में कई महिने से चल रहा लॉकडाऊन अब धीरे धीरे अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो गयी है, जिसके कारण लोगों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कोरोना वायरस का कोई ईलाज अथवा वैकसीन नहीं होने के कारण दुनिया के अनेक एक्सपर्ट चिकित्सकों, विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO), एवं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद(ICMR) द्वारा समय समय पर जारी निर्देशों के अनुसार ध्यान और योग मनुष्य के शरीर में कोरोना से लड़ने के लिये रोग पर्तिरोधक क्षमता को बढ़ाने, तनाव आदि को कम करने में सहायक है। भारत में अनलॉक 4 शुरू हो गया है, जिसमें भी कॉलेजों, विश्वविद्यालययों में शिक्षण कार्य की अनुमति नहीं है। अनलॉक 4 में छात्रों की पढ़ाई, शोध कार्य में किसी प्रकार की रूकावट ना आये इसके लिये गौतम बुद्ध नगर के गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक, सम्बंधित विषय की ईंटरनेट, स्मार्टफोन आदि के माध्यम से ऑनलाईन क्लास लें रहें हैं, छात्रों को ऑडियो-विडियो रिकार्डिंग व अन्य जरूरी स्टडी मैटेरियल उपलब्ध कराया जा रहा है।
देशभर में कोरोना वायरस के कारण तनाव, डिप्रेसन, अनिद्रा आदि से लोगों को मुक्त कराने के लिये गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के मेडिटेशन एक्सपर्ट डॉ मनीष मेश्राम द्वारा व विश्वविद्यालय के वाईस चांसलर प्रोफेसर बी.पी. शर्मा, स्कूल ऑफ बुद्धिस्ट स्टडीज़ एंड सिविलाईजेशन के डीन, प्रोफेसर एसके सिंह, विभागाध्यक्ष, प्रियदर्शनी मित्रा के सहयोग से ऑनलाईन ऑडियो-वीडियो बुद्धिस्ट ध्यान एवं योग कोर्स का आयोजन किया जायेगा। कोर्स की अवधि 10 दिन की है जो 18 सितम्बर, 2020 से शुरू होकर 10 अक्टूबर 2020 तक चलेगा। एक सप्ताह में सिर्फ तीन दिन शुक्रवार, शनिवार एवं रविवार को ही ऑनलाईन क्लास आयोजित की जायेगी। जिसके लिये रजिस्ट्रशन की अंतिम तारीख 16 सितम्बर 2020 है। कोर्स पूरा करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र भी दिया जायेगा। कोर्स को ज्वाईन करने के लिये कोई विशेष योग्यता नहीं है, कोई भी व्यक्ति जिसके पास विडियो कांफ्रेंसिंग के लिये जरूरी उपकरण जैसे लैपटॉप, स्मार्टफोन, ईंटरनेट आदि हो।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>