मामूली विवाद में चाकू से हमला , पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद

रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लेन देन के मामूली विवाद में युवक पर चाकू से हमला करने का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है तथा घटना की पुलिस से शिकायत की है। उधर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायल को उपचार के लिये भेज दिया है। गांव खेड़ा मोहम्दाबाद निवासी लेखराज पुत्र प्रेमपाल का आरोप है मंगलवार दोपहर करीब एक बजे वह अपने घर जा रहा था। उसी बीच रास्ते मे पैसों के लेन-देन को लेकर गांव के ही युवक से विवाद हो गया। जिससे नाराज आरोपी युवक ने पीड़ित पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। बताया जाता है शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपी अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Spread the love
RELATED ARTICLES