ग्रेटर नोएडा,16 दिसम्बर। मिग्सन ग्रुप ने अपने प्रोजेक्ट मिग्सन विन के पास आम पब्लिक व कर्मचारियों को प्रदूषण से बचने के लिए मास्क बांटे और जागरूक भी किया। इस दौरान काफी संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे। जिन्होंने बढ़ रहे वायु प्रदूषण के बारे में बारिकी से जाना। गौरतलब है कि बीते दिनों से दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण बहुत तेजी से बढ़ रहा है। जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कतें आ रही है। सरकार की ओर से वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए उचित कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं स्थानीय निजी संस्थाएं भी प्रदूषण से बचाने के लिए मास्क के अलावा वायु प्रदूषण की रोकथाम मे लिए जागरूक भी कर रही है। मिग्सन ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर यश मिग्लानी ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में वायु प्रदूषण काफी बढ़ रहा है। इसकी रोकथाम के लिए आमजन को समझदारी दिखानी होगी। इसके अलावा प्रदूषण से बचने के लिए फिल्टर मास्क उपयोग करने की आवश्कता है। जिसको लेकर हमारे ग्रुप ने अपने मिग्सन विन प्रोजेक्ट के कर्मचारियों को व आम पब्लिक मास्क देकर प्रदूषण से बचाने का संदेश दिया।
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। केवी वर्ड स्कूल, डेल्टा-3 ग्रेटर द्वारा शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर…
-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…
ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…
माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…
-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…