ग्रेटर नोएडा,7 जनवरी। नॉलेज पार्क-2 स्थित मंगलमय इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेन्ट एण्ड टेक्नोलॉजी में 31वीं यू.पी. कन्या वाहिनी एनसीसी आत्म रक्षा तकनीक का दो दिवसीय शिविर कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए नियमानुसार आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को आत्म रक्षा का हुनर सिखाने का प्रयास किया गया कि कभी विपरीत पस्थितियों में आत्म रक्षा कर सकें तथा साथ ही साथ प्रदेश सरकार द्वारा नारी सुरक्षा व गरिमा सुनिश्चित करने हेतु चलये गए मिशन शक्ति अभियान को आगे बढ़ाना भी है। इस अवसर पर मंगलमय संस्थान के चेयरमैन अतुल मंगल, वाइस चेयरमैन आयुष मंगल, निदेशक तुषार कान्ति ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। इस कार्यक्रम में सन्सेई रूस्तम ए. अन्सारी मुख्य प्रशिक्षक एवं निक्की गौतम एवं गुंजन सिंह सह-प्रशिक्षक थी। यह कार्यक्रम एनसीसी गर्ल्स विंग इंचार्ज लेफ्टिनेंट डॉ. सीमा सिंह पुंडीर की देख-रेख में आयोजित किया गया, जिसमें संस्थान की छात्राओं ने खूबबढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…